SP Vijay Pandey Action Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/sp-vijay-pandey-action/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 26 Dec 2025 11:30:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png SP Vijay Pandey Action Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/sp-vijay-pandey-action/ 32 32 जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दूसरी शादी और घरेलू हिंसा के आरोप में आरक्षक सस्पेंड https://maarmik.in/janjgir-police-take-major-action-constable-suspended-on-charges-of-second-marriage-and-domestic-violence/ https://maarmik.in/janjgir-police-take-major-action-constable-suspended-on-charges-of-second-marriage-and-domestic-violence/#respond Fri, 26 Dec 2025 11:30:29 +0000 https://maarmik.in/?p=7184  Janjgir Police Constable Suspended : जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अनुशासनहीनता और अनैतिक व्यवहार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक (SP) ने कड़ा कदम उठाया है। घरेलू हिंसा और पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाने के गंभीर आरोप में पुलिस विभाग के एक आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया […]

The post जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दूसरी शादी और घरेलू हिंसा के आरोप में आरक्षक सस्पेंड appeared first on Maarmik.in.

]]>
 Janjgir Police Constable Suspended : जांजगीर-चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में अनुशासनहीनता और अनैतिक व्यवहार के खिलाफ पुलिस अधीक्षक (SP) ने कड़ा कदम उठाया है। घरेलू हिंसा और पहली पत्नी को बिना तलाक दिए दूसरी शादी रचाने के गंभीर आरोप में पुलिस विभाग के एक आरक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Suspend) कर दिया गया है। एसपी की इस त्वरित कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

 Janjgir Police Constable Suspended : क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी आरक्षक डण्डेश्वर बंजारे वर्तमान में रक्षित केंद्र (Police Line) जांजगीर में पदस्थ है। आरक्षक की पहली पत्नी ने पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के पास एक लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। पत्नी का आरोप है कि आरक्षक उसके साथ अक्सर मारपीट और घरेलू हिंसा करता था। इतना ही नहीं, आरक्षक ने कानून और वैवाहिक मर्यादाओं को ताक पर रखते हुए पहली पत्नी को तलाक दिए बिना ही गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली।

read more : Khairagarh News : आधी रात हाई-वोल्टेज ड्रामा : थाने में गूंजे पुलिस मुर्दाबाद के नारे, खौफ में करमतरा गांव!

एसपी ने दिए विभागीय जांच के आदेश
मामले की गंभीरता और पुलिस विभाग की छवि पर पड़ रहे असर को देखते हुए, पुलिस अधीक्षक विजय पांडे ने त्वरित एक्शन लिया। उन्होंने आरक्षक डण्डेश्वर बंजारे को सस्पेंड करने का आदेश जारी किया। एसपी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि खाकी वर्दी पहनकर कानून तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। आरक्षक के खिलाफ अब विभागीय जांच (Departmental Enquiry) भी शुरू कर दी गई है।

महिला डीएसपी को सौंपी गई जांच
घरेलू हिंसा और दूसरी शादी जैसे संवेदनशील मामले की तह तक जाने के लिए एसपी ने इसकी जांच एक महिला पुलिस अधिकारी (DSP) को सौंपी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरक्षक पर और भी कड़ी गाज गिर सकती है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के दौरान पीड़ित पत्नी के बयानों और साक्ष्यों को आधार बनाया जाएगा।

The post जांजगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : दूसरी शादी और घरेलू हिंसा के आरोप में आरक्षक सस्पेंड appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/janjgir-police-take-major-action-constable-suspended-on-charges-of-second-marriage-and-domestic-violence/feed/ 0