SSP Lal Ummed Singh Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/ssp-lal-ummed-singh/ खबरों का नया दृष्टिकोण Mon, 10 Nov 2025 06:28:15 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png SSP Lal Ummed Singh Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/ssp-lal-ummed-singh/ 32 32 CG News: कहाँ हैं अमित बघेल तलाश जारी, पुलिस ने करीबियों के घर मारी दबिश https://maarmik.in/cg-news-where-is-amit-baghel-search-continues/ https://maarmik.in/cg-news-where-is-amit-baghel-search-continues/#respond Mon, 10 Nov 2025 05:59:13 +0000 https://maarmik.in/?p=5896 CG News: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। रविवार की देर रात रायपुर पुलिस ने अमित बघेल के करीबियों के घरों पर दबिश दी। पुलिस की कई टीमें इस समय प्रदेश और प्रदेश के बाहर भी उसकी तलाश में जुटी हैं। पुलिस […]

The post CG News: कहाँ हैं अमित बघेल तलाश जारी, पुलिस ने करीबियों के घर मारी दबिश appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News: छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख अमित बघेल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तलाशी अभियान तेज कर दिया है। रविवार की देर रात रायपुर पुलिस ने अमित बघेल के करीबियों के घरों पर दबिश दी। पुलिस की कई टीमें इस समय प्रदेश और प्रदेश के बाहर भी उसकी तलाश में जुटी हैं।

पुलिस की कार्रवाई

रविवार देर रात पुलिस ने अमित बघेल के सहयोगियों और रिश्तेदारों के घरों में छापेमारी की। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने बताया कि अमित बघेल के खिलाफ देवेंद्र नगर और कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज है। उन्होंने कहा, “उसी संबंध में गिरफ्तारी की कार्रवाई की जा रही है। बीती रात उनके करीबियों के घर दबिश दी गई है। कुछ टीमें राज्य से बाहर भी रवाना की गई हैं।” साथ ही, उन्होंने लोगों से अफवाहों और भड़काऊ पोस्ट से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि प्रदेश में शांति और सौहार्द बनाए रखना जरूरी है।

विवाद की जड़

20 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति टूटने की घटना के बाद अमित बघेल ने सोशल मीडिया पर एक विवादित बयान दिया था। अपने बयान में उन्होंने सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल, अग्रवाल समाज के संस्थापक महाराजा अग्रसेन, और देश के राष्ट्रनायक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रति असंवेदनशील और अपमानजनक टिप्पणी की थी।

विरोध प्रदर्शन जारी

अमित बघेल की इन टिप्पणियों के बाद से सिंधी और अग्रवाल समाज में गहरा आक्रोश है। प्रदेशभर में इन समाजों के लोग अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन और ज्ञापन सौंपने का सिलसिला जारी रखे हुए हैं। विभिन्न जिलों के थानों में उनके खिलाफ शिकायतें दर्ज की गई हैं, और समाज ने सरकार से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

The post CG News: कहाँ हैं अमित बघेल तलाश जारी, पुलिस ने करीबियों के घर मारी दबिश appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-where-is-amit-baghel-search-continues/feed/ 0
Breaking News: हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को बनियान में रायपुर लेकर पहुंची पुलिस…! https://maarmik.in/breaking-news-police-brought-history-sheeter-virendra-tomar-to-raipur-in-a-vest/ https://maarmik.in/breaking-news-police-brought-history-sheeter-virendra-tomar-to-raipur-in-a-vest/#respond Sun, 09 Nov 2025 08:08:32 +0000 https://maarmik.in/?p=5893 Breaking News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के आरोप में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी सिंह तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद […]

The post Breaking News: हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को बनियान में रायपुर लेकर पहुंची पुलिस…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के आरोप में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी सिंह तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पुलिस उसे रायपुर लेकर पहुंची।

ग्वालियर में घेराबंदी कर दबोचा गया

पुलिस ने 3 नवंबर को ही वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया था। उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए टावर डंप की मदद ली गई। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने ग्वालियर में घेराबंदी कर वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

करीब पांच महीने पहले रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला ने रोहित तोमर (वीरेंद्र का छोटा भाई) के खिलाफ मारपीट और धमकी की शिकायत दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों भाई फरार हो गए थे। पुलिस की लगातार कोशिशों के बावजूद दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी रास्ते अपनाए। हाल ही में हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान तेज किया।

रायपुर का कुख्यात अपराधी

वीरेंद्र तोमर रायपुर का आदतन अपराधी और सूदखोर माना जाता है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह अपने भाई रोहित तोमर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर सूदखोरी का अवैध धंधा करता था। यह गैंग जरूरतमंद लोगों को ऊंचे ब्याज पर कर्ज देकर बाद में उनसे जबरन वसूली करता था। पैसे न लौटाने पर मारपीट, धमकी और रंगदारी जैसे तरीकों से उगाही की जाती थी।

छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

वीरेंद्र तोमर के खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में 6 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें—

  • सूदखोरी और जबरन वसूली के केस

  • मारपीट और हत्या की कोशिश

  • अवैध हथियार रखने का मामला

  • धमकी और ब्लैकमेलिंग के केस शामिल हैं।

पुलिस ने अब वीरेंद्र के भाई रोहित तोमर की तलाश तेज कर दी है, जो अब भी फरार है।

The post Breaking News: हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को बनियान में रायपुर लेकर पहुंची पुलिस…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-police-brought-history-sheeter-virendra-tomar-to-raipur-in-a-vest/feed/ 0
CG Breaking News: सूदखोर वीरेंद्र तोमर गिरफ्तार, ग्वालियर से दबोचा गया…! https://maarmik.in/cg-breaking-news-moneylender-virendra-tomar-arrested-caught-from-gwalior/ https://maarmik.in/cg-breaking-news-moneylender-virendra-tomar-arrested-caught-from-gwalior/#respond Sat, 08 Nov 2025 16:10:51 +0000 https://maarmik.in/?p=5885 CG Breaking News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे सूदखोर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र तोमर और उसका भाई रोहित तोमर कई गंभीर मामलों […]

The post CG Breaking News: सूदखोर वीरेंद्र तोमर गिरफ्तार, ग्वालियर से दबोचा गया…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Breaking News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे सूदखोर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र तोमर और उसका भाई रोहित तोमर कई गंभीर मामलों में आरोपी हैं, जिनमें मारपीट, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली, सूदखोरी और आर्म्स एक्ट जैसे अपराध शामिल हैं। दोनों भाई तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से मारपीट और धमकी के मामले में जून महीने से फरार चल रहे थे।

ग्वालियर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि वीरेंद्र तोमर ग्वालियर में अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ है। सूचना के बाद रायपुर पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम गठित की और ग्वालियर भेजा। पुलिस ने काल लोकेशन ट्रेस कर घेराबंदी की और आखिरकार वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

हाईकोर्ट ने खारिज की थी जमानत

दोनों भाइयों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी रास्ता अपनाया था, लेकिन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हाल ही में उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश और तेज कर दी थी।

पांच हजार का इनाम था घोषित

रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने फरार भाइयों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। लंबे समय तक पुलिस को चकमा देने के बाद आखिरकार वीरेंद्र पुलिस के शिकंजे में आ ही गया।

फरारी के दौरान कई राज्यों में छिपता रहा

सूत्रों के अनुसार, फरारी के दौरान वीरेंद्र तोमर उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में छिपता रहा। जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसे गिरफ्तारी का डर सताने लगा, जिसके चलते वह ग्वालियर भाग गया था।

वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर के खिलाफ दर्ज मामले

  • 2006: आजाद चौक में कारोबारी पर चाकू से हमला

  • 2010: गुढियारी में मारपीट और उगाही

  • 2013: हत्या का मामला

  • 2015: अप्राकृतिक कृत्य की रिपोर्ट

  • 2016: पुरानी बस्ती में मारपीट और धमकी

  • 2017: महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी

  • 2019: सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी

  • 2025: आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

पुलिस अब वीरेंद्र के भाई रोहित तोमर की तलाश में जुटी हुई है।

The post CG Breaking News: सूदखोर वीरेंद्र तोमर गिरफ्तार, ग्वालियर से दबोचा गया…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-breaking-news-moneylender-virendra-tomar-arrested-caught-from-gwalior/feed/ 0