SSP Vijay Agrawal Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/ssp-vijay-agrawal/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 13 Dec 2025 10:02:19 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png SSP Vijay Agrawal Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/ssp-vijay-agrawal/ 32 32 Bhilai Crime News : चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के पास बोरी में बंद मिली अज्ञात महिला ली लाश, SSP मौके पर, हत्या की आशंका https://maarmik.in/bhilai-crime-news/ https://maarmik.in/bhilai-crime-news/#respond Sat, 13 Dec 2025 10:02:19 +0000 https://maarmik.in/?p=6761 Bhilai Crime News : दुर्ग/भिलाई, छत्तीसगढ़: भिलाई के व्यस्त चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के पास शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बोरी में बंद अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। यह सनसनीखेज घटना सुबह तब सामने आई, जब अंडरब्रिज से गुजर रहे राहगीरों ने बोरी से बाहर लटकता हुआ एक मानव हाथ […]

The post Bhilai Crime News : चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के पास बोरी में बंद मिली अज्ञात महिला ली लाश, SSP मौके पर, हत्या की आशंका appeared first on Maarmik.in.

]]>
Bhilai Crime News : दुर्ग/भिलाई, छत्तीसगढ़: भिलाई के व्यस्त चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के पास शुक्रवार की सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बोरी में बंद अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ। यह सनसनीखेज घटना सुबह तब सामने आई, जब अंडरब्रिज से गुजर रहे राहगीरों ने बोरी से बाहर लटकता हुआ एक मानव हाथ देखा, जिसके बाद तत्काल इसकी सूचना डायल 112 को दी गई। शव को छिपाने के तरीके से पुलिस को मजबूत आशंका है कि महिला की हत्या कहीं और करके शव को यहाँ लाकर फेंका गया है।

Bhilai Crime News : व्यस्त इलाके में शव मिलने से पुलिस हैरान
सूचना मिलते ही सुपेला थाना पुलिस की टीम, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक जांच दल तत्काल मौके पर पहुँचा। पुलिस ने घटनास्थल को सील करके बारीकी से मुआयना किया। दुर्ग जिले के एसएसपी विजय अग्रवाल स्वयं घटनास्थल पर पहुँचे और स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी ने अधीनस्थ अधिकारियों को मामले की हर पहलू से जाँच करने और जल्द से जल्द मृतका की शिनाख्त कर मामले का खुलासा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

read more : DSP कल्पना वर्मा-दीपक टंडन केस : ठगी के आरोपी दीपक टंडन के निजी जीवन में नया मोड़, कथित DSP प्रेमिका और दूसरी पत्नी के बाद पहली पत्नी की एंट्री

चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज भिलाई का एक अत्यंत व्यस्त इलाका है, जहाँ रोजाना सैकड़ों लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे सघन क्षेत्र में किसी शव को बोरी में बंद कर फेंकना, पुलिस के लिए भी एक बड़ी चुनौती है।

शिनाख्त और सीसीटीवी फुटेज खंगालने की कवायद
पुलिस ने शव को पंचनामा के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतका की पहचान सुनिश्चित करने में जुटी है, जिसके लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की रिपोर्ट को खंगाला जा रहा है।

जांच टीम अब दो मुख्य दिशाओं में काम कर रही है:

सीसीटीवी फुटेज: घटना स्थल और अंडरब्रिज के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जिससे रात के समय या तड़के सुबह यहाँ बोरी फेंकने वाले संदिग्ध व्यक्ति या वाहन की पहचान हो सके।

स्थानीय पूछताछ: पुलिस आसपास के लोगों और दुकानदारों से गहन पूछताछ कर रही है कि क्या उन्होंने रात में या सुबह के वक्त यहाँ कोई संदिग्ध गतिविधि या किसी बाहरी व्यक्ति को देखा था।

The post Bhilai Crime News : चंद्रा मौर्या अंडरब्रिज के पास बोरी में बंद मिली अज्ञात महिला ली लाश, SSP मौके पर, हत्या की आशंका appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bhilai-crime-news/feed/ 0
Durg Police Counseling : एक महिला, दो पति! महिला थाना में पुरुष काउंसलिंग शुरू होते ही सामने आया चौंकाने वाला मामला, निगम सर्टिफिकेट देख अफसर हैरान https://maarmik.in/durg-police-counseling/ https://maarmik.in/durg-police-counseling/#respond Mon, 08 Dec 2025 06:34:03 +0000 https://maarmik.in/?p=6572 Durg Police Counseling : दुर्ग, छत्तीसगढ़। पारिवारिक विवादों में पुरुषों को भी समान सुनवाई का अवसर देने के लिए दुर्ग महिला थाना में शुरू की गई ‘पुरुष काउंसलिंग सेवा’ के पहले ही दिन एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जिसने पुलिस अधिकारियों और काउंसलरों को भी चौंका दिया। दो अलग-अलग व्यक्ति एक ही महिला को […]

The post Durg Police Counseling : एक महिला, दो पति! महिला थाना में पुरुष काउंसलिंग शुरू होते ही सामने आया चौंकाने वाला मामला, निगम सर्टिफिकेट देख अफसर हैरान appeared first on Maarmik.in.

]]>
Durg Police Counseling : दुर्ग, छत्तीसगढ़। पारिवारिक विवादों में पुरुषों को भी समान सुनवाई का अवसर देने के लिए दुर्ग महिला थाना में शुरू की गई ‘पुरुष काउंसलिंग सेवा’ के पहले ही दिन एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया, जिसने पुलिस अधिकारियों और काउंसलरों को भी चौंका दिया। दो अलग-अलग व्यक्ति एक ही महिला को अपनी वैध पत्नी बताते हुए, दोनों ने नगर निगम द्वारा जारी किए गए शादी के सर्टिफिकेट पेश कर दिए।

Durg Police Counseling : पुरुष काउंसलिंग सेवा का शुभारंभ

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने रविवार को महिला थाना परिसर में औपचारिक रूप से पुरुष काउंसलिंग सेवा का शुभारंभ किया। यह कदम उन पुरुष आवेदकों की शिकायतों को दूर करने के लिए उठाया गया है, जिनका मानना था कि महिला परामर्श केंद्र में उनकी बात को पर्याप्त महत्व नहीं मिलता। एएसपी पदमश्री तंवर ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य परिवारों को टूटने से बचाना और शांतिपूर्ण समाधान निकालना है।

पहले दिन 8 पुरुषों की हुई काउंसलिंग

पहले ही दिन 8 पुरुषों की काउंसलिंग की गई। इस नई व्यवस्था के तहत सेवानिवृत्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक जोशी को पुरुष काउंसलर के रूप में नियुक्त किया गया है। उनके साथ महिला काउंसलर रत्ना डाकलिया और मोनिका सिंह भी संयुक्त रूप से परामर्श दे रही हैं।

काउंसलिंग के लिए पहुंचे आवेदकों में दुर्ग कोतवाली क्षेत्र का एक पति भी था, जिसके अनुसार उसकी पत्नी दोनों बच्चों को लेकर एक महीने पहले घर छोड़कर चली गई है। उसने बताया कि उसकी पत्नी हमेशा मोबाइल में व्यस्त रहती थी और मामूली विवाद पर बच्चों को साथ लेकर मायके चली गई। वह बच्चों के साथ अपने परिवार को वापस लाना चाहता है, लेकिन पत्नी समझने को तैयार नहीं है।

दो व्यक्तियों ने दिखाए एक ही महिला के मैरिज सर्टिफिकेट

काउंसलिंग के दौरान तब असहज स्थिति उत्पन्न हो गई जब दो पुरुष काउंसलिंग के लिए पहुंचे और दोनों ने एक ही महिला को अपनी पत्नी होने का दावा किया। थाना परिसर में ही दोनों के बीच विवाद होने पर थाना प्रभारी नीता राजपूत को हस्तक्षेप करना पड़ा।

हैरानी की बात तब हुई जब जांच के लिए दोनों पुरुषों ने एक ही महिला से शादी के वैध दस्तावेज प्रस्तुत किए, और दोनों दस्तावेज नगर निगम से बने हुए मैरिज सर्टिफिकेट थे। अधिकारियों और काउंसलरों के लिए यह मामला हैरान करने वाला था। अब महिला थाना पुलिस इस बात की गहन जांच करेगी कि दोनों में से किसका मैरिज सर्टिफिकेट कानूनी रूप से वैध है। इस मामले ने पारिवारिक और कानूनी जटिलताओं का एक अनूठा उदाहरण पेश किया है।

The post Durg Police Counseling : एक महिला, दो पति! महिला थाना में पुरुष काउंसलिंग शुरू होते ही सामने आया चौंकाने वाला मामला, निगम सर्टिफिकेट देख अफसर हैरान appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/durg-police-counseling/feed/ 0