stabbing in Urla Raipur Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/stabbing-in-urla-raipur/ खबरों का नया दृष्टिकोण Tue, 02 Dec 2025 06:08:45 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png stabbing in Urla Raipur Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/stabbing-in-urla-raipur/ 32 32 Raipur Crime News : आपसी कहासुनी में लहूलुहान: उरला में देर रात MP के युवक की चाकू मारकर हत्या…. https://maarmik.in/raipur-crime-news-bloodied-in-a-quarrel-a-young-man-from-mp-was-stabbed-to-death-in-urla-late-at-night/ https://maarmik.in/raipur-crime-news-bloodied-in-a-quarrel-a-young-man-from-mp-was-stabbed-to-death-in-urla-late-at-night/#respond Tue, 02 Dec 2025 06:08:45 +0000 https://maarmik.in/?p=6327 Raipur Crime News : रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ आपसी गाली-गलौच के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के डिंडौरी निवासी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 24 साल थी। Raipur Crime […]

The post Raipur Crime News : आपसी कहासुनी में लहूलुहान: उरला में देर रात MP के युवक की चाकू मारकर हत्या…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
Raipur Crime News : रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला थाना क्षेत्र में देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहाँ आपसी गाली-गलौच के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के डिंडौरी निवासी के रूप में हुई है, जिसकी उम्र लगभग 24 साल थी।

Raipur Crime News : पेट्रोल पंप के पास मिली लाश

जानकारी के अनुसार, यह घटना गुमा बना रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के पास देर रात लगभग 12:05 बजे हुई। राहगीरों ने युवक को सड़क किनारे लहुलूहान हालत में पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत डायल 112 के माध्यम से उरला पुलिस को दी गई।

read more : IND vs SA मैच के लिए रायपुर पुलिस का तत्काल FIR प्लान, शराब पीकर आए तो गेट पर ही होंगे गिरफ्तार, समेत पढ़े पूरा गाइडलाइन….

पुलिस टीम मौके पर पहुँची और घायल युवक को तत्काल एम्स (AIIMS) ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान फुल्लम सिंह गोंड़ (पिता कन्हैया गोंड़), 24 साल, निवासी करंजिया, डिंडौरी (एमपी) के रूप में हुई है। मृतक की पीठ पर किसी नुकीले हथियार से हमले के गहरे निशान पाए गए हैं।

गाली-गलौच बनी वारदात की वजह

उरला थाना टीआई ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने जांच शुरू कर दी थी और रात में ही तेजी दिखाते हुए दो नाबालिगों सहित कुल तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है।

प्रारंभिक पूछताछ में वारदात की वजह आपस में हुई गाली-गलौच और कहासुनी सामने आई है। गिरफ्तार किए गए नाबालिगों को बाल संप्रेषण गृह में रखा गया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि तीनों आरोपियों से मंगलवार को घटना के संबंध में और पूछताछ की जाएगी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

The post Raipur Crime News : आपसी कहासुनी में लहूलुहान: उरला में देर रात MP के युवक की चाकू मारकर हत्या…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/raipur-crime-news-bloodied-in-a-quarrel-a-young-man-from-mp-was-stabbed-to-death-in-urla-late-at-night/feed/ 0