State Government Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/state-government/ खबरों का नया दृष्टिकोण Tue, 02 Dec 2025 15:36:00 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png State Government Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/state-government/ 32 32 Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव, राजभवन का नाम बदला, जानें अब किस नाम से जाना जायेगा… https://maarmik.in/chhattisgarh-news-big-change-in-chhattisgarh-raj-bhavans-name-changed-know-by-what-name-it-will-be-known-now/ https://maarmik.in/chhattisgarh-news-big-change-in-chhattisgarh-raj-bhavans-name-changed-know-by-what-name-it-will-be-known-now/#respond Tue, 02 Dec 2025 15:36:00 +0000 https://maarmik.in/?p=6348 Chhattisgarh News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक महत्वपूर्ण सांकेतिक बदलाव करते हुए राजभवन का नाम परिवर्तित कर दिया गया है। अब यह भवन ‘लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा, जो जनता और लोकतंत्र के प्रति समावेशी भावना को दर्शाता है। Chhattisgarh News : गृह मंत्रालय, भारत सरकार से जारी पत्र के अनुपालन में, राज्यपाल के […]

The post Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव, राजभवन का नाम बदला, जानें अब किस नाम से जाना जायेगा… appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक महत्वपूर्ण सांकेतिक बदलाव करते हुए राजभवन का नाम परिवर्तित कर दिया गया है। अब यह भवन ‘लोकभवन’ के नाम से जाना जाएगा, जो जनता और लोकतंत्र के प्रति समावेशी भावना को दर्शाता है।

Chhattisgarh News : गृह मंत्रालय, भारत सरकार से जारी पत्र के अनुपालन में, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने आज इस आशय का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

राज्यपालों के सम्मेलन से आया सुझाव

राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने बताया कि यह परिवर्तन एक व्यापक राष्ट्रीय पहल का हिस्सा है। दरअसल, राज्यपालों के सम्मेलन-2024 में यह सुझाव दिया गया था कि राजभवनों का नाम बदलकर ‘लोकभवन’ कर दिया जाए। यह नामकरण देश के संघीय ढांचे और लोकतांत्रिक मूल्यों को अधिक सशक्त तरीके से प्रस्तुत करेगा।

read more : GST Raid : टैक्स चोरी पर बड़ा एक्शन, बिलासपुर के प्रतिष्ठित ‘मौसाजी स्वीट्स’ के सभी ठिकानों पर GST विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी….

इस सुझाव के अनुरूप ही, गृह मंत्रालय द्वारा जारी पत्र के पालन में छत्तीसगढ़ में यह निर्णय लिया गया है। अब से सभी शासकीय प्रयोजनों (सरकारी कार्यों) के लिए राजभवन का नाम आधिकारिक तौर पर लोकभवन के नाम से पढ़ा और लिखा जाएगा।

यह बदलाव न केवल नाम में है, बल्कि यह केंद्र और राज्य के संवैधानिक प्रमुखों के आवास को आम जनता से जोड़ने की दिशा में एक प्रतीकात्मक कदम भी माना जा रहा है।

The post Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में बड़ा बदलाव, राजभवन का नाम बदला, जानें अब किस नाम से जाना जायेगा… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-news-big-change-in-chhattisgarh-raj-bhavans-name-changed-know-by-what-name-it-will-be-known-now/feed/ 0
PDS में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, 19 संचालकों पर FIR https://maarmik.in/massive-irregularities-in-pds-fir-against-19-operators/ https://maarmik.in/massive-irregularities-in-pds-fir-against-19-operators/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:34 +0000 https://maarmik.in/?p=4671 रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग द्वारा 31 मार्च 2024 तक प्रदेश के सभी 13,779 उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें चौंकाने वाली अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि 894 दुकानों में कुल 7,891.73 […]

The post PDS में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, 19 संचालकों पर FIR appeared first on Maarmik.in.

]]>
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत बड़े पैमाने पर गड़बड़ी का खुलासा हुआ है। खाद्य विभाग द्वारा 31 मार्च 2024 तक प्रदेश के सभी 13,779 उचित मूल्य दुकानों के बचत स्टॉक का भौतिक सत्यापन कराया गया, जिसमें चौंकाने वाली अनियमितताएं सामने आईं। जांच में पाया गया कि 894 दुकानों में कुल 7,891.73 टन चावल का स्टॉक कम है। इस अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए विभाग ने सख्त कार्रवाई की है।

खाद्य विभाग ने 101 दुकानों के आबंटन को निलंबित कर दिया है, वहीं 72 दुकानों का आबंटन निरस्त कर दिया गया है। इसके अलावा 19 दुकानों के संचालकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है और 194 दुकानों के विरुद्ध वसूली के लिए आर.आर.सी. जारी किया गया है। विभाग ने साफ किया है कि PDS में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखने के लिए इस तरह के निरीक्षण और सत्यापन आगे भी नियमित रूप से किए जाते रहेंगे।

The post PDS में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी, 19 संचालकों पर FIR appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/massive-irregularities-in-pds-fir-against-19-operators/feed/ 0