Student Beating Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/student-beating/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 29 Nov 2025 12:45:41 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Student Beating Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/student-beating/ 32 32 Balrampur News : शिक्षक की क्रूरता : गिनती न सुनाने पर छात्र की पिटाई, आंख में आया खून… https://maarmik.in/balrampur-news/ https://maarmik.in/balrampur-news/#respond Sat, 29 Nov 2025 12:45:41 +0000 https://maarmik.in/?p=6249 Balrampur News : बलरामपुर, छत्तीसगढ़। जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला जावाखाड़ी में दूसरी कक्षा के एक 7 वर्षीय छात्र भागीरथी यादव के साथ शिक्षक की क्रूरता का मामला सामने आया है। गिनती न सुना पाने पर शिक्षक उदय यादव ने छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी आँख में खून आ गया […]

The post Balrampur News : शिक्षक की क्रूरता : गिनती न सुनाने पर छात्र की पिटाई, आंख में आया खून… appeared first on Maarmik.in.

]]>
Balrampur News : बलरामपुर, छत्तीसगढ़। जिले के रामचंद्रपुर विकासखंड स्थित प्राथमिक शाला जावाखाड़ी में दूसरी कक्षा के एक 7 वर्षीय छात्र भागीरथी यादव के साथ शिक्षक की क्रूरता का मामला सामने आया है। गिनती न सुना पाने पर शिक्षक उदय यादव ने छात्र को इतनी बेरहमी से पीटा कि उसकी आँख में खून आ गया और चेहरा बुरी तरह सूज गया।

Balrampur News : घटना का विवरण:

घटना: शुक्रवार को भोजन अवकाश के बाद कक्षा में शिक्षक उदय यादव ने छात्र भागीरथी को गिनती सुनाने को कहा। गिनती में गलती होते ही शिक्षक आवेश में आ गए और उसके चेहरे पर लगातार थप्पड़ मारे।

read more : Mahtari Vandan Yojna: अटक जायेगा 22वीं किस्त पैसा, जल्दी करवा लीजिये ये काम…!

आरोप: पीड़ित छात्र के पिता धनंजय यादव ने आरोप लगाया है कि शिक्षक अक्सर नशे की हालत में स्कूल आते हैं और घटना के समय भी वह नशे में थे।

शिकायत: घर पहुंचने पर रोते हुए बच्चे ने पूरी घटना बताई, जिसके बाद परिजन त्रिकुंडा थाना पहुंचे और मामला दर्ज कराया।

प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई:

शिक्षा विभाग: विकासखंड शिक्षा अधिकारी (BEO) विजय कुशवाहा ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच के निर्देश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) मनीराम यादव ने आश्वस्त किया है कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ तत्काल एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस: त्रिकुंडा थाना प्रभारी जवाहिर तिर्की ने शिकायत प्राप्त होने की पुष्टि की है और बताया कि मामले में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

आक्रोश और मांग:

घटना के बाद गांव में शिक्षक के प्रति भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोषी शिक्षक की तत्काल बर्खास्तगी और विद्यालय में कड़ी निगरानी की मांग की है। पुलिस और शिक्षा विभाग की टीमें जांच में जुट गई हैं।

The post Balrampur News : शिक्षक की क्रूरता : गिनती न सुनाने पर छात्र की पिटाई, आंख में आया खून… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/balrampur-news/feed/ 0