Student Protest Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/student-protest/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:26:38 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Student Protest Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/student-protest/ 32 32 खुद के भविष्य के लिए प्रदर्शन, बच्चों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम https://maarmik.in/performance-for-your-own-future/ https://maarmik.in/performance-for-your-own-future/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:38 +0000 https://maarmik.in/?p=4679 कोरबा। जिले के पसान स्थित आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज़ छात्रों ने बुधवार को कोरबा–पसान मुख्य मार्ग पर लगभग 3 घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर तहसीलदार, पुलिस और बीईओ मौके पर पहुंचे। छात्रों से चर्चा […]

The post खुद के भविष्य के लिए प्रदर्शन, बच्चों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम appeared first on Maarmik.in.

]]>
कोरबा। जिले के पसान स्थित आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी से नाराज़ छात्रों ने बुधवार को कोरबा–पसान मुख्य मार्ग पर लगभग 3 घंटे तक चक्काजाम किया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर तहसीलदार, पुलिस और बीईओ मौके पर पहुंचे। छात्रों से चर्चा के बाद 24 अगस्त तक गणित और अंग्रेजी के शिक्षकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया गया, जिसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

विद्यालय में वर्तमान में 142 छात्रों के लिए केवल 4 शिक्षक कार्यरत हैं। गणित और अंग्रेजी विषय के शिक्षक न होने के कारण छात्र-छात्राओं ने पहले भी कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को शिकायत की थी, लेकिन समाधान न मिलने पर वे सड़क पर उतर आए। छात्रों ने बारिश में भी तख्ती लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और ‘भविष्य बचाओ’ के नारे लगाए।

The post खुद के भविष्य के लिए प्रदर्शन, बच्चों ने मुख्य मार्ग पर किया चक्काजाम appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/performance-for-your-own-future/feed/ 0
छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/ https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:14:49 +0000 https://maarmik.in/?p=4812 1. रायपुर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग […]

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
1. रायपुर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी रायपुर के वीआईपी रोड और नया रायपुर स्थित क्लबों में ड्रग्स सप्लाई की तैयारी कर रहे थे।

2. कॉलेजों में बाहरी व्याख्याताओं की नियुक्ति पर बवाल

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दूसरे राज्यों के युवाओं को अतिथि व्याख्याता बनाए जाने से विवाद गहरा गया है। स्थानीय युवाओं ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है और छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता संघ ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि कॉलेज प्राचार्यों ने मनमाने तरीके से नियुक्ति दी है। इस मामले की शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री तक पहुंच गई है।

3. बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कलेक्टर से शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि चार महिलाओं ने फर्जी अंकसूची लगाकर भर्ती प्रक्रिया में प्रवेश किया और नियुक्त हो गईं। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

4. खेल अलंकरण समारोह की तैयारियां पूरी

खेल विभाग ने इस वर्ष सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। कुल 77 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिन्हें विभिन्न खेल पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। राजधानी रायपुर में होने वाले इस खेल अलंकरण समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

5. दंतेवाड़ा में आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में पता चला कि विभाग में पदस्थ दो पूर्व सहायक आयुक्तों और एक क्लर्क ने पांच सालों के भीतर 45 फर्जी टेंडर जारी किए। मामले का खुलासा होने पर क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है और तीनों आरोपियों पर FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/feed/ 0