Surajpur Cyber Crime Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/surajpur-cyber-crime/ खबरों का नया दृष्टिकोण Sat, 29 Nov 2025 06:59:27 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Surajpur Cyber Crime Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/surajpur-cyber-crime/ 32 32 CG AI Video Scam : फर्जी AI वीडियो से ठगी का मायाजाल, सूरजपुर पुलिस ने Facebook को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला https://maarmik.in/cg-ai-video-scam/ https://maarmik.in/cg-ai-video-scam/#respond Sat, 29 Nov 2025 06:59:27 +0000 https://maarmik.in/?p=6227 CG AI Video Scam : सूरजपुर, छत्तीसगढ़। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर नामी-गिरामी हस्तियों के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने वीडियो के माध्यम से हो रही धोखाधड़ी को लेकर सूरजपुर जिले की पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने इस भ्रामक और मिथ्या प्रचार-प्रसार को रोकने के लिए सीधे फेसबुक (Meta Platforms) कंपनी को […]

The post CG AI Video Scam : फर्जी AI वीडियो से ठगी का मायाजाल, सूरजपुर पुलिस ने Facebook को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG AI Video Scam : सूरजपुर, छत्तीसगढ़। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर नामी-गिरामी हस्तियों के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बने वीडियो के माध्यम से हो रही धोखाधड़ी को लेकर सूरजपुर जिले की पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पुलिस ने इस भ्रामक और मिथ्या प्रचार-प्रसार को रोकने के लिए सीधे फेसबुक (Meta Platforms) कंपनी को नोटिस जारी किया है।

CG AI Video Scam : क्या है ठगी का नया तरीका?

पुलिस के अनुसार, ठग अब सेलिब्रिटीज और प्रसिद्ध व्यक्तियों के AI-जनरेटेड डीपफेक वीडियो का इस्तेमाल कर रहे हैं।

read more : CG Surajpur News : गजराज का खूनी तांडव, खेत में सो रहे पति-पत्नी को कुचलकर उतारा मौत के घाट, दहशत में इलाका

धोखाधड़ी: इन वीडियो में प्रसिद्ध हस्तियों के चेहरे और आवाज का उपयोग करके लोगों को झूठा आश्वासन दिया जाता है कि वे किसी विशेष योजना में निवेश (Investment) करें, जिससे उन्हें भारी मुनाफा होगा।

प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग: ठगी के इन विज्ञापनों को बड़े पैमाने पर प्रसारित करने के लिए फेसबुक के विज्ञापन प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है, जिसके कारण आम जनता इन पर भरोसा करके ठगी का शिकार हो रही है।

पुलिस ने जारी किया नोटिस

इस गंभीर मामले पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) संतोष महतो ने मीडिया को जानकारी दी।

नामी-गिरामी हस्तियों के एआई वीडियो का उपयोग करके लोगों को निवेश और भरोसे का झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। चूंकि इसके लिए फेसबुक के प्लेटफॉर्म का उपयोग किया जा रहा है, इसलिए कंपनी को नोटिस जारी कर दिया गया है। फेसबुक से जवाब मिलने के बाद नियमानुसार उचित और यथोचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी,” – संतोष महतो, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी को नियंत्रित करने के लिए यह एक महत्वपूर्ण कदम है। कंपनी के जवाब के आधार पर आगे की कानूनी प्रक्रिया निर्धारित की जाएगी।

The post CG AI Video Scam : फर्जी AI वीडियो से ठगी का मायाजाल, सूरजपुर पुलिस ने Facebook को भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-ai-video-scam/feed/ 0