Surguja Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/surguja/ खबरों का नया दृष्टिकोण Wed, 03 Dec 2025 09:05:40 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Surguja Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/surguja/ 32 32 Chhattisgarh Crime : मानव तस्करी का गंदा खेल : नौकरी नहीं, जिस्म का सौदा, सरगुजा की बेटियां उज्जैन में बेची गईं… https://maarmik.in/chhattisgarh-crime-the-dirty-game-of-human-trafficking-no-job-but-flesh-trade-daughters-of-surguja-sold-in-ujjain/ https://maarmik.in/chhattisgarh-crime-the-dirty-game-of-human-trafficking-no-job-but-flesh-trade-daughters-of-surguja-sold-in-ujjain/#respond Wed, 03 Dec 2025 09:05:40 +0000 https://maarmik.in/?p=6369 Chhattisgarh Crime : अंबिकापुर/उज्जैन: छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िले से मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ नौकरी का झांसा देकर दो आदिवासी युवतियों को उज्जैन ले जाकर बेच दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेची गई एक युवती को उज्जैन से सुरक्षित बरामद कर लिया है, जबकि दूसरी युवती की […]

The post Chhattisgarh Crime : मानव तस्करी का गंदा खेल : नौकरी नहीं, जिस्म का सौदा, सरगुजा की बेटियां उज्जैन में बेची गईं… appeared first on Maarmik.in.

]]>
Chhattisgarh Crime : अंबिकापुर/उज्जैन: छत्तीसगढ़ के सरगुजा ज़िले से मानव तस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ नौकरी का झांसा देकर दो आदिवासी युवतियों को उज्जैन ले जाकर बेच दिया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बेची गई एक युवती को उज्जैन से सुरक्षित बरामद कर लिया है, जबकि दूसरी युवती की तलाश में छापेमारी जारी है।

Chhattisgarh Crime : धोखे का जाल और ढाई लाख का सौदा

लखनपुर थाना क्षेत्र की इन दो मासूम युवतियों को अच्छी तनख्वाह वाली नौकरी दिलाने का लालच देकर तस्करों ने अपने जाल में फँसाया। बताया जा रहा है कि आरोपी, युवतियों को अंबिकापुर से ट्रेन के ज़रिए उज्जैन लेकर गए और वहाँ उन्हें लगभग ढाई लाख रुपए की भारी भरकम कीमत पर बेच दिया।

read more : KBC 2025 : कौन बनेगा करोड़पति में रायपुर की युवा पत्रकार : 7 महीने की तपस्या रंग लाई, आज रात Big B के सामने प्रज्ञा

ऐसे हुआ पहली युवती का रेस्क्यू

बेची गई पहली युवती को उज्जैन में खरीदने वालों ने एक हफ्ते तक बंधक बनाकर रखा। पीड़िता ने साहस दिखाते हुए शोर मचाया, जिसकी आवाज़ सुनकर स्थानीय उज्जैन पुलिस हरकत में आई और तुरंत उसे सुरक्षित छुड़ा लिया। सरगुजा पुलिस की सूचना पर युवती के परिजन उज्जैन पहुँचे, जहाँ स्थानीय पुलिस ने कानूनी औपचारिकता पूरी कर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया।

दूसरी युवती की चिंता

परिजनों ने पुलिस को बताया कि दूसरी लापता युवती को भी बेचने के बाद उसके खरीदार से जबरन शादी करवाने की आशंका है। पुलिस अब इस गुमशुदा युवती और तस्करी के पूरे गिरोह को पकड़ने के लिए सरगर्मी से जुटी हुई है।

इस गंभीर मामले में लखनपुर पुलिस ने मानव तस्करी (Human Trafficking) के तहत चार आरोपियों के ख़िलाफ़ नामज़द जुर्म दर्ज कर लिया है और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ़्तार करने की तैयारी है। इस घटना ने एक बार फिर दूर-दराज के क्षेत्रों में नौकरी के नाम पर चल रहे तस्करी के घिनौने गोरखधंधे को उजागर कर दिया है।

The post Chhattisgarh Crime : मानव तस्करी का गंदा खेल : नौकरी नहीं, जिस्म का सौदा, सरगुजा की बेटियां उज्जैन में बेची गईं… appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/chhattisgarh-crime-the-dirty-game-of-human-trafficking-no-job-but-flesh-trade-daughters-of-surguja-sold-in-ujjain/feed/ 0