suspicious death Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/suspicious-death/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 05 Dec 2025 16:57:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png suspicious death Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/suspicious-death/ 32 32 Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. https://maarmik.in/korba-murder-case/ https://maarmik.in/korba-murder-case/#respond Fri, 05 Dec 2025 16:57:20 +0000 https://maarmik.in/?p=6470 Korba Murder Case : कोरबा। शहर के एक होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल चंदेला के रूम नंबर 207 की है, जहाँ बिस्तर पर 20 वर्षीय युवती मृत पाई गई। बताया जा रहा है कि युवती और उसके साथ ठहरा […]

The post Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. appeared first on Maarmik.in.

]]>

Korba Murder Case : कोरबा। शहर के एक होटल में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल चंदेला के रूम नंबर 207 की है, जहाँ बिस्तर पर 20 वर्षीय युवती मृत पाई गई। बताया जा रहा है कि युवती और उसके साथ ठहरा युवक सुबह होने से पहले ही रहस्यमय तरीके से फरार हो गया। पुलिस अब इसे हत्या के एंगल से देखते हुए जांच में जुट गई है।

Korba Murder Case : एक साथ रुके थे युवक-युवती

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा मरकाडीह निवासी संध्या दास (20 वर्ष) के रूप में हुई है। वहीं, फरार युवक का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है, जो जांजगीर का ही रहने वाला है। युवक-युवती ने एक साथ होटल में कमरा लिया था, लेकिन सुबह जब होटल स्टाफ कमरे में पहुंचा तो युवती का शव बिस्तर पर पड़ा मिला और युवक गायब था।

read more : Amit Baghel Police Remand : जोहार छत्तीसगढ़ प्रमुख अमित बघेल 3 दिन की पुलिस रिमांड पर, मां के अंतिम संस्कार में कस्टडी में हुए शामिल….

फॉरेंसिक टीम मौके पर, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया गया है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे युवक द्वारा हत्या कर फरार होने का मामला मानकर चल रही है।

कोतवाली पुलिस ने तत्काल मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। वहीं, फरार आरोपी राकेश कुमार की तलाश में पुलिस ने होटल के सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि उसकी पहचान और भागने के रास्ते का पता लगाया जा सके। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।

    The post Korba Murder Case : रूम नंबर 207 में मिली युवती की संदिग्ध लाश, साथ ठहरा युवक फरार…. appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    https://maarmik.in/korba-murder-case/feed/ 0
    वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/ https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:29 +0000 https://maarmik.in/?p=4676 मुंगेली। सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार सुबह वृद्धा आश्रम के सामने 24 वर्षीय युवक दशरथ सतनामी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम […]

    The post वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    मुंगेली। सिटी कोतवाली क्षेत्र के रामगढ़ गांव में बुधवार सुबह वृद्धा आश्रम के सामने 24 वर्षीय युवक दशरथ सतनामी का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य संभावनाओं को खारिज नहीं किया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और हर संभावित एंगल से जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    The post वृद्धा आश्रम के सामने युवक की मिली लाश, इलाक़े में दहशत appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    https://maarmik.in/the-dead-body-of-a-young-man-was-found-in-front-of-an-old-age-home/feed/ 0
    छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: रायपुर में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, फर्जी डॉक्टर 7 साल सरकारी अस्पताल में सेवा करता रहा, 24 परगना से करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने MP-छग के दर्जनों दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया, सूरजपुर में डॉक्टर-स्टाफ नदारद रहने से महिला ने फर्श पर बच्चे को जन्म दिया https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-6/ https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-6/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:25:15 +0000 https://maarmik.in/?p=4661 1. रक्षाबंधन पर मां-बेटी की संदिग्ध मौतराजधानी रायपुर के तिल्दा इलाके के ग्राम पचरी में रक्षाबंधन के दिन मां-बेटी की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका बिंद बाई चतुर्वेदी (55) बलौदाबाजार की रहने वाली थी और राखी बांधने अपने भाई के घर आई थी। उसकी बेटी उषा मनहरे (30) वहीं तिल्दा में […]

    The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: रायपुर में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, फर्जी डॉक्टर 7 साल सरकारी अस्पताल में सेवा करता रहा, 24 परगना से करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने MP-छग के दर्जनों दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया, सूरजपुर में डॉक्टर-स्टाफ नदारद रहने से महिला ने फर्श पर बच्चे को जन्म दिया appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    1. रक्षाबंधन पर मां-बेटी की संदिग्ध मौत
    राजधानी रायपुर के तिल्दा इलाके के ग्राम पचरी में रक्षाबंधन के दिन मां-बेटी की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतका बिंद बाई चतुर्वेदी (55) बलौदाबाजार की रहने वाली थी और राखी बांधने अपने भाई के घर आई थी। उसकी बेटी उषा मनहरे (30) वहीं तिल्दा में रहती थी। यह मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है और पुलिस जांच में जुटी है।

    2. बिना डिग्री के 7 साल तक सरकारी डॉक्टर
    रायपुर में एक व्यक्ति बिना MBBS डिग्री और मेडिकल काउंसिल पंजीकरण के सात वर्षों तक सरकारी अस्पताल में डॉक्टर के रूप में काम करता रहा। आरटीआई से मामला खुलने पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) ने तुरंत उसकी सेवाएं समाप्त कर दीं। यह मामला फिल्म ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’ की कहानी की तरह चौंकाने वाला है।

    3. चुनाव आयोग ने 334 दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया
    भारत निर्वाचन आयोग ने देशभर के 334 राजनीतिक दलों का पंजीकरण रद्द कर दिया, जिनमें मध्यप्रदेश के 15 और छत्तीसगढ़ के 9 दल शामिल हैं। यह कार्रवाई निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी और सुदृढ़ बनाने के लिए की गई है।

    4. करोड़ों की साइबर ठगी का भंडाफोड़
    रायपुर रेंज पुलिस की ऑपरेशन साइबर शील्ड टीम ने पश्चिम बंगाल के 24 परगना से प्रताप पात्रा नामक आरोपी को गिरफ्तार किया है। वह शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी कर चुका था। उसके खिलाफ देशभर के 66 से अधिक थानों और साइबर सेल में मामले दर्ज हैं।

    5. अस्पताल में स्टाफ नदारद, महिला की फर्श पर डिलीवरी
    सूरजपुर जिले के भटगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और स्टाफ की अनुपस्थिति के कारण प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला ने अस्पताल की फर्श पर बच्चे को जन्म दिया। यह घटना स्वास्थ्य सेवाओं की गंभीर स्थिति को दर्शाती है।

    The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: रायपुर में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, फर्जी डॉक्टर 7 साल सरकारी अस्पताल में सेवा करता रहा, 24 परगना से करोड़ों की साइबर ठगी का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, चुनाव आयोग ने MP-छग के दर्जनों दलों का रजिस्ट्रेशन रद्द किया, सूरजपुर में डॉक्टर-स्टाफ नदारद रहने से महिला ने फर्श पर बच्चे को जन्म दिया appeared first on Maarmik.in.

    ]]>
    https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-6/feed/ 0