Temperature Drop Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/temperature-drop/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 05 Dec 2025 02:51:36 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Temperature Drop Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/temperature-drop/ 32 32 CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन : अगले 48 घंटों में और गिरेगा पारा…. https://maarmik.in/cg-weather-news/ https://maarmik.in/cg-weather-news/#respond Fri, 05 Dec 2025 02:49:30 +0000 https://maarmik.in/?p=6436 CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब कड़ाके की ठंड पड़ने की तैयारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले 48 घंटों के भीतर राज्य के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस  तक की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह गिरावट सीधे तौर पर ठिठुरन […]

The post CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन : अगले 48 घंटों में और गिरेगा पारा…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Weather News : रायपुर। छत्तीसगढ़ में अब कड़ाके की ठंड पड़ने की तैयारी है। मौसम विज्ञान केंद्र, रायपुर के नवीनतम पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले 48 घंटों के भीतर राज्य के न्यूनतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस  तक की उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह गिरावट सीधे तौर पर ठिठुरन को बढ़ाएगी, खासकर सुबह और देर रात के समय। फिलहाल, प्रदेश में मौसम पूरी तरह से शुष्क बना हुआ है और किसी भी सक्रिय मौसम प्रणाली की अनुपस्थिति के कारण अगले दो दिनों तक वर्षा या बड़े मौसमी बदलाव की कोई संभावना नहीं है।

CG Weather News : बीते 24 घंटों के आंकड़ों पर गौर करें तो, प्रदेश में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में अच्छा खासा अंतर देखने को मिला। गुरुवार को दुर्ग में 30.2 के साथ सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर 6.9 के साथ पूरे प्रदेश में सबसे ठंडा स्थान रहा। वर्षा के सभी आंकड़े निरंक रहे, जो यह दर्शाता है कि मौसम प्रणाली पूरी तरह से निरपेक्ष बनी हुई है। आज, 5 दिसंबर को भी प्रदेश में शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी और मौसम विभाग द्वारा कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है।

read more : CG Ration Crisis : 1.25 लाख हितग्राहियों के सामने अंतिम चुनौती, राशन मिलना बंद होने का खतरा…पढ़े पूरी खबर

राजधानी रायपुर के स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार, 5 दिसंबर को यहां सुबह और शाम के समय धुंध (Haze) छाए रहने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान लगभग 28और न्यूनतम तापमान लगभग 13के आसपास रहने का अनुमान है। तापमान में संभावित गिरावट को देखते हुए, खासकर उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के क्षेत्रों में, निवासियों को ठंड से बचाव के लिए आवश्यक उपाय करने की सलाह दी गई है।

The post CG Weather News : छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठिठुरन : अगले 48 घंटों में और गिरेगा पारा…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-weather-news/feed/ 0
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक : सर्दी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, बारिश-कोहरे का अलर्ट जारी…. https://maarmik.in/cg-weather-update/ https://maarmik.in/cg-weather-update/#respond Fri, 28 Nov 2025 07:27:33 +0000 https://maarmik.in/?p=6159 CG Weather Update : रायपुर. बंगाल की खाड़ी में बने डीप प्रेशर एरिया (गहरे दबाव के क्षेत्र) के कारण छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव आया है और आज पूरे प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं। इसके असर से दक्षिण और मध्य हिस्सों (बस्तर, धमतरी, महासमुंद, रायपुर–बिलासपुर संभाग) में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी […]

The post CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक : सर्दी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, बारिश-कोहरे का अलर्ट जारी…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Weather Update : रायपुर. बंगाल की खाड़ी में बने डीप प्रेशर एरिया (गहरे दबाव के क्षेत्र) के कारण छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव आया है और आज पूरे प्रदेश में बादल छाए रह सकते हैं। इसके असर से दक्षिण और मध्य हिस्सों (बस्तर, धमतरी, महासमुंद, रायपुर–बिलासपुर संभाग) में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना है।

CG Weather Update : पिछली रात से ही ठंड में जबरदस्त वृद्धि हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री तक और गिरावट हो सकती है। उत्तरी छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों के लिए अगले 24 घंटों के लिए शीतलहर का अलर्ट भी जारी किया गया है। पेंड्रा इलाके के गांवों और कस्बों में लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 6.0°C रिकॉर्ड हुआ, जो पिछले दस वर्षों में नवंबर महीने में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान है।

read more : CG Placement Camp : दो जिलों में आज प्लेसमेंट कैंप : बस्तर और धमतरी के युवाओं को मिलेगा नौकरी का शानदार अवसर, देखें डिटेल

स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि अचानक तापमान में इस उतार-चढ़ाव से हाइपोथर्मिया, सर्दी-जुकाम और वायरल फीवर का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए शीतलहर के दौरान अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और पूरी तरह गर्म कपड़े पहनें। डॉक्टर विकास अग्रवाल (एमडी, मेडिसिन) ने बताया कि ऐसे मौसम में मच्छर ज्यादा पनपते हैं, जिससे मलेरिया फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है।

मौसम विज्ञान केंद्र के पुराने आंकड़ों के अनुसार, 2 नवंबर 1935 को अब तक का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 35.6°C दर्ज किया गया था, जबकि 22 नवंबर 1883 को सबसे कम न्यूनतम तापमान 8.3°C दर्ज हुआ था जो नवंबर महीने की सबसे ठंडी रात मानी जाती है। नवंबर में सबसे ज्यादा बारिश 1924 में 138.2 मिमी दर्ज हुई थी। नवंबर का महीना आमतौर पर शांत और स्थिर मौसम वाला होता है, जिसमें बारिश सामान्यतः किसी चक्रवात या निम्न दबाव के कारण ही होती है।

The post CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम का डबल अटैक : सर्दी का 10 साल का रिकॉर्ड टूटा, बारिश-कोहरे का अलर्ट जारी…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-weather-update/feed/ 0
CG Weather Update: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, रात में महसूस होगी ठंड https://maarmik.in/cg-weather-update-weather-takes-a-turn-in-the-state/ https://maarmik.in/cg-weather-update-weather-takes-a-turn-in-the-state/#respond Tue, 04 Nov 2025 05:32:06 +0000 https://maarmik.in/?p=5806 CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। बादलों की मात्रा कम होने और वातावरण में शुष्कता बढ़ने से राज्यभर में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कई इलाकों में अब हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में ठंड का […]

The post CG Weather Update: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, रात में महसूस होगी ठंड appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। बादलों की मात्रा कम होने और वातावरण में शुष्कता बढ़ने से राज्यभर में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। कई इलाकों में अब हल्की ठंड का एहसास होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है।

पिछले 24 घंटों में राज्य का न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में सबसे कम दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग, माना और राजनांदगांव में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा रहा। विभाग के मुताबिक, वर्तमान में वातावरण में लगभग 50% से अधिक नमी है, जो दिन में धूप और शाम के बाद ठंडक का कारण बन रही है।

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले कुछ दिनों में नमी घटने और हवाओं में शुष्कता बढ़ने से ठंड और स्पष्ट रूप से महसूस होगी। विशेषकर उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों — अंबिकापुर और पेंड्रा में तापमान 16–17 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं, दुर्ग, माना और राजनांदगांव में दिन का तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजधानी रायपुर का मौसम:
आज रायपुर में बादल छाए रह सकते हैं, हालांकि दिन में धूप निकलने की संभावना है। तापमान 22 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, रात में हल्की ठंड महसूस होगी और आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे गिरावट देखने को मिलेगी।

The post CG Weather Update: प्रदेश में मौसम ने ली करवट, रात में महसूस होगी ठंड appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-weather-update-weather-takes-a-turn-in-the-state/feed/ 0