Tomar Brothers Case Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/tomar-brothers-case/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 28 Nov 2025 12:07:37 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Tomar Brothers Case Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/tomar-brothers-case/ 32 32 Tomar Brothers Case : रायपुर में ब्लैकमेलिंग का तोमर सिंडिकेट, हनी ट्रैप और सूदखोरी से सराफा कारोबारी ने गंवाए करोड़ो…आपबीती आया सामने https://maarmik.in/tomar-brothers-case/ https://maarmik.in/tomar-brothers-case/#respond Fri, 28 Nov 2025 12:05:27 +0000 https://maarmik.in/?p=6186 Tomar Brothers Case : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सक्रिय तोमर ब्रदर्स (वीरेंद्र और रोहित तोमर) के सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग रैकेट की चौंकाने वाली करतूतें अब सतह पर आ गई हैं। इस गिरोह की ठगी का शिकार हुए एक सराफा कारोबारी ने अब सामने आकर पूरी आपबीती सुनाई है, जिससे खुलासा हुआ है कि […]

The post Tomar Brothers Case : रायपुर में ब्लैकमेलिंग का तोमर सिंडिकेट, हनी ट्रैप और सूदखोरी से सराफा कारोबारी ने गंवाए करोड़ो…आपबीती आया सामने appeared first on Maarmik.in.

]]>
Tomar Brothers Case : रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सक्रिय तोमर ब्रदर्स (वीरेंद्र और रोहित तोमर) के सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग रैकेट की चौंकाने वाली करतूतें अब सतह पर आ गई हैं। इस गिरोह की ठगी का शिकार हुए एक सराफा कारोबारी ने अब सामने आकर पूरी आपबीती सुनाई है, जिससे खुलासा हुआ है कि उसने गिरोह के चंगुल में फँसकर करीब 1.5 करोड़ रुपए गंवा दिए हैं। कारोबारी के इस खुलासे ने मामले की गंभीरता और गिरोह की व्यापक पहुँच को दर्शाया है, वहीं कई अन्य पीड़ित अभी भी सामाजिक बदनामी और अपराधियों की धमकियों के डर से आगे आने का साहस नहीं जुटा पा रहे हैं।

Tomar Brothers Case : जाँच में यह खुलासा हुआ है कि वीरेंद्र और रोहित तोमर का गिरोह केवल जबरन वसूली और अवैध सूदखोरी तक सीमित नहीं था, बल्कि वे एक सुनियोजित हनी ट्रैप रैकेट भी चला रहे थे। गिरोह का तरीका बेहद शातिराना था— वे पहले नामी कारोबारियों को निशाना बनाते, उनसे गहरी दोस्ती बढ़ाते थे, और फिर उन्हें बार-पब की पार्टियों में ले जाकर धीरे-धीरे नशे की लत डालते थे। इसके बाद, प्लान के तहत लड़कियों के साथ उनकी संदिग्ध स्थिति में अश्लील वीडियो बनाए जाते थे, जिन्हें बाद में ब्लैकमेलिंग का हथियार बनाया जाता था।

read more : CG SIR Deadline Update : पीसीसी चीफ ने की SIR की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग, कहा, प्रदेश में परेशान हैं BLO

पीड़ित सराफा कारोबारी ने बताया कि उसकी पहली मुलाकात समता कॉलोनी के एक स्पा में ‘राज’ नाम के युवक से हुई थी, जो बाद में इस गिरोह का सक्रिय सदस्य निकला। राज उसे नशे की हालत में होटल और निजी फ्लैट्स में ले जाता था, जहाँ वीडियो रिकॉर्ड किए गए। यही वीडियो बाद में कारोबारी के लिए सबसे बड़ा फंदा बन गए।

ब्लैकमेलिंग की शुरुआत मामूली 25 हजार रुपए से हुई थी, लेकिन जल्द ही यह रकम बढ़कर पाँच लाख रुपए तक पहुँच गई। पैसे न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाती थी। जब कारोबारी पूरी तरह कर्ज में डूब गया, तो उसे वीरेंद्र और रोहित तोमर के पास ले जाया गया। वहाँ उसे 5 लाख रुपए के लोन का झांसा दिया गया, लेकिन गिरोह ने 25% रकम काटकर केवल 3.25 लाख रुपए ही दिए। सूदखोरी की यह दर इतनी भयानक थी कि कारोबारी को रोजाना 2 लाख रुपए तक की वसूली देनी पड़ती थी, जिसके कारण उसने अपनी मेहनत की कमाई डेढ़ करोड़ रुपए गंवा दिए। पुलिस अब इस पूरे सिंडिकेट के तार खंगाल रही है।

The post Tomar Brothers Case : रायपुर में ब्लैकमेलिंग का तोमर सिंडिकेट, हनी ट्रैप और सूदखोरी से सराफा कारोबारी ने गंवाए करोड़ो…आपबीती आया सामने appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/tomar-brothers-case/feed/ 0
Breaking News: हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को बनियान में रायपुर लेकर पहुंची पुलिस…! https://maarmik.in/breaking-news-police-brought-history-sheeter-virendra-tomar-to-raipur-in-a-vest/ https://maarmik.in/breaking-news-police-brought-history-sheeter-virendra-tomar-to-raipur-in-a-vest/#respond Sun, 09 Nov 2025 08:08:32 +0000 https://maarmik.in/?p=5893 Breaking News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के आरोप में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी सिंह तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद […]

The post Breaking News: हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को बनियान में रायपुर लेकर पहुंची पुलिस…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
Breaking News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सूदखोरी, रंगदारी और अवैध हथियार रखने के आरोप में फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी सिंह तोमर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद शनिवार को पुलिस उसे रायपुर लेकर पहुंची।

ग्वालियर में घेराबंदी कर दबोचा गया

पुलिस ने 3 नवंबर को ही वीरेंद्र तोमर की गिरफ्तारी के लिए जाल बिछा दिया था। उसकी लोकेशन ट्रेस करने के लिए टावर डंप की मदद ली गई। एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह के निर्देश पर रायपुर पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। इसके बाद शनिवार को पुलिस ने ग्वालियर में घेराबंदी कर वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार कर लिया।

क्या है पूरा मामला?

करीब पांच महीने पहले रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में प्रॉपर्टी डीलर दशमीत चावला ने रोहित तोमर (वीरेंद्र का छोटा भाई) के खिलाफ मारपीट और धमकी की शिकायत दर्ज कराई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद दोनों भाई फरार हो गए थे। पुलिस की लगातार कोशिशों के बावजूद दोनों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी रास्ते अपनाए। हाल ही में हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद पुलिस ने तलाशी अभियान तेज किया।

रायपुर का कुख्यात अपराधी

वीरेंद्र तोमर रायपुर का आदतन अपराधी और सूदखोर माना जाता है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह अपने भाई रोहित तोमर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर सूदखोरी का अवैध धंधा करता था। यह गैंग जरूरतमंद लोगों को ऊंचे ब्याज पर कर्ज देकर बाद में उनसे जबरन वसूली करता था। पैसे न लौटाने पर मारपीट, धमकी और रंगदारी जैसे तरीकों से उगाही की जाती थी।

छह से अधिक आपराधिक मामले दर्ज

वीरेंद्र तोमर के खिलाफ रायपुर के विभिन्न थानों में 6 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें—

  • सूदखोरी और जबरन वसूली के केस

  • मारपीट और हत्या की कोशिश

  • अवैध हथियार रखने का मामला

  • धमकी और ब्लैकमेलिंग के केस शामिल हैं।

पुलिस ने अब वीरेंद्र के भाई रोहित तोमर की तलाश तेज कर दी है, जो अब भी फरार है।

The post Breaking News: हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर को बनियान में रायपुर लेकर पहुंची पुलिस…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/breaking-news-police-brought-history-sheeter-virendra-tomar-to-raipur-in-a-vest/feed/ 0
CG Breaking News: सूदखोर वीरेंद्र तोमर गिरफ्तार, ग्वालियर से दबोचा गया…! https://maarmik.in/cg-breaking-news-moneylender-virendra-tomar-arrested-caught-from-gwalior/ https://maarmik.in/cg-breaking-news-moneylender-virendra-tomar-arrested-caught-from-gwalior/#respond Sat, 08 Nov 2025 16:10:51 +0000 https://maarmik.in/?p=5885 CG Breaking News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे सूदखोर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र तोमर और उसका भाई रोहित तोमर कई गंभीर मामलों […]

The post CG Breaking News: सूदखोर वीरेंद्र तोमर गिरफ्तार, ग्वालियर से दबोचा गया…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG Breaking News: छत्तीसगढ़ पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे सूदखोर वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को मध्यप्रदेश के ग्वालियर से क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, वीरेंद्र तोमर और उसका भाई रोहित तोमर कई गंभीर मामलों में आरोपी हैं, जिनमें मारपीट, हत्या की कोशिश, जबरन वसूली, सूदखोरी और आर्म्स एक्ट जैसे अपराध शामिल हैं। दोनों भाई तेलीबांधा थाना क्षेत्र में एक कारोबारी से मारपीट और धमकी के मामले में जून महीने से फरार चल रहे थे।

ग्वालियर से हुई गिरफ्तारी

पुलिस को सूचना मिली थी कि वीरेंद्र तोमर ग्वालियर में अपने एक रिश्तेदार के घर में छिपा हुआ है। सूचना के बाद रायपुर पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम गठित की और ग्वालियर भेजा। पुलिस ने काल लोकेशन ट्रेस कर घेराबंदी की और आखिरकार वीरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया।

हाईकोर्ट ने खारिज की थी जमानत

दोनों भाइयों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कानूनी रास्ता अपनाया था, लेकिन छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने हाल ही में उनकी अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उनकी तलाश और तेज कर दी थी।

पांच हजार का इनाम था घोषित

रायपुर के एसएसपी डॉ. लाल उम्मेद सिंह ने फरार भाइयों की गिरफ्तारी पर 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। लंबे समय तक पुलिस को चकमा देने के बाद आखिरकार वीरेंद्र पुलिस के शिकंजे में आ ही गया।

फरारी के दौरान कई राज्यों में छिपता रहा

सूत्रों के अनुसार, फरारी के दौरान वीरेंद्र तोमर उत्तरप्रदेश और राजस्थान के कई शहरों में छिपता रहा। जमानत याचिका खारिज होने के बाद उसे गिरफ्तारी का डर सताने लगा, जिसके चलते वह ग्वालियर भाग गया था।

वीरेंद्र तोमर उर्फ रूबी तोमर के खिलाफ दर्ज मामले

  • 2006: आजाद चौक में कारोबारी पर चाकू से हमला

  • 2010: गुढियारी में मारपीट और उगाही

  • 2013: हत्या का मामला

  • 2015: अप्राकृतिक कृत्य की रिपोर्ट

  • 2016: पुरानी बस्ती में मारपीट और धमकी

  • 2017: महिला से मारपीट और जान से मारने की धमकी

  • 2019: सूदखोरी, ब्लैकमेलिंग, धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी

  • 2025: आर्म्स एक्ट की कार्रवाई

पुलिस अब वीरेंद्र के भाई रोहित तोमर की तलाश में जुटी हुई है।

The post CG Breaking News: सूदखोर वीरेंद्र तोमर गिरफ्तार, ग्वालियर से दबोचा गया…! appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-breaking-news-moneylender-virendra-tomar-arrested-caught-from-gwalior/feed/ 0