top 5 news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/top-5-news/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:26:46 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png top 5 news Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/top-5-news/ 32 32 मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:46 +0000 https://maarmik.in/?p=4578 मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। जबलपुर, मुरैना समेत प्रदेश के नए जिलों में बीजेपी को सरकारी ज़मीन पर कार्यालय बनाने की स्वीकृति दी गई है। यह फैसला पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थानीय […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ appeared first on Maarmik.in.

]]>
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। जबलपुर, मुरैना समेत प्रदेश के नए जिलों में बीजेपी को सरकारी ज़मीन पर कार्यालय बनाने की स्वीकृति दी गई है। यह फैसला पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थानीय गतिविधियों को मजबूती देने के लिए लिया गया है।

मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात

प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के अवसर पर रेल सुविधा का बड़ा तोहफा मिला। मुख्यमंत्री मोहन यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिलकर नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। सीएम उज्जैन से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित

मध्यप्रदेश विधानसभा में श्रमिकों के लिए एक अहम विधेयक पास किया गया है। अब श्रमिकों को पहले से दोगुना ओवरटाइम वेतन मिलेगा और काम के घंटे 125 से बढ़ाकर 144 कर दिए गए हैं। यह सब श्रमिक की सहमति से ही होगा। हालांकि कांग्रेस ने इस विधेयक का कड़ा विरोध किया है।

बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी

छतरपुर के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में पुलिस ने होटलों और होमस्टे पर छापेमारी की। ये कार्रवाई हाल ही में एंबुलेंस में मिली महिलाओं के आरोपों और अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद की गई। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जवाब के बाद पुलिस सतर्क हुई और जांच की गई।

हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़

भोपाल के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स कांड में यासीन मछली पर एक नई पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे यह मामला और पेचीदा हो गया है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/feed/ 0
छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/ https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:14:49 +0000 https://maarmik.in/?p=4812 1. रायपुर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग […]

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
1. रायपुर में अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी गिरोह का भंडाफोड़

राजधानी पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हरियाणा निवासी मोनू बिश्नोई, हर्ष आहूजा और दीप धनोरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 28 ग्राम एमडीएमए (MDMA) बरामद हुई है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपी रायपुर के वीआईपी रोड और नया रायपुर स्थित क्लबों में ड्रग्स सप्लाई की तैयारी कर रहे थे।

2. कॉलेजों में बाहरी व्याख्याताओं की नियुक्ति पर बवाल

छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में दूसरे राज्यों के युवाओं को अतिथि व्याख्याता बनाए जाने से विवाद गहरा गया है। स्थानीय युवाओं ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है और छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता संघ ने भर्ती प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। संघ का कहना है कि कॉलेज प्राचार्यों ने मनमाने तरीके से नियुक्ति दी है। इस मामले की शिकायत उच्च शिक्षा मंत्री तक पहुंच गई है।

3. बलरामपुर में आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा

बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। कलेक्टर से शिकायत के बाद जांच में पाया गया कि चार महिलाओं ने फर्जी अंकसूची लगाकर भर्ती प्रक्रिया में प्रवेश किया और नियुक्त हो गईं। पुलिस ने चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

4. खेल अलंकरण समारोह की तैयारियां पूरी

खेल विभाग ने इस वर्ष सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों की अनंतिम सूची जारी कर दी है। कुल 77 खिलाड़ियों का चयन किया गया है जिन्हें विभिन्न खेल पुरस्कारों से नवाजा जाएगा। राजधानी रायपुर में होने वाले इस खेल अलंकरण समारोह को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

5. दंतेवाड़ा में आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा

नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा जिले में बड़ा घोटाला सामने आया है। जांच में पता चला कि विभाग में पदस्थ दो पूर्व सहायक आयुक्तों और एक क्लर्क ने पांच सालों के भीतर 45 फर्जी टेंडर जारी किए। मामले का खुलासा होने पर क्लर्क को निलंबित कर दिया गया है और तीनों आरोपियों पर FIR दर्ज करने की तैयारी की जा रही है।

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, कॉलेजों में बाहरी नियुक्ति विवाद, आंगनबाड़ी भर्ती में फर्जीवाड़ा, 77 खिलाड़ियों को सम्मान और आदिवासी विकास विभाग में 45 फर्जी टेंडर का खुलासा appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-9/feed/ 0