Train Cancelled Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/train-cancelled/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 19 Dec 2025 04:52:29 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Train Cancelled Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/train-cancelled/ 32 32 Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत…. https://maarmik.in/train-cancelled/ https://maarmik.in/train-cancelled/#respond Fri, 19 Dec 2025 04:52:29 +0000 https://maarmik.in/?p=6928 Train Cancelled : रायपुर: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर मुश्किल भरा समय शुरू होने वाला है। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के बीच तीसरी लाइन को जोड़ने और नई लाइन कमीशनिंग का काम किया जाना है। इस जरूरी तकनीकी कार्य (प्री-एनआई और एनआई) की […]

The post Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
Train Cancelled : रायपुर: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर मुश्किल भरा समय शुरू होने वाला है। रेलवे प्रशासन द्वारा दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल में काजीपेट-बल्लारशाह सेक्शन के बीच तीसरी लाइन को जोड़ने और नई लाइन कमीशनिंग का काम किया जाना है। इस जरूरी तकनीकी कार्य (प्री-एनआई और एनआई) की वजह से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से गुजरने वाली कुल 7 महत्वपूर्ण यात्री ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह प्रभावित रहेगा। रेलवे के इस निर्णय से कोरबा, दुर्ग और बिलासपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

Train Cancelled : रद्द होने वाली ट्रेनों में मुख्य रूप से कोरबा-तिरुवनंतपुरम एक्सप्रेस (22647) शामिल है, जो कोरबा से 28 व 31 जनवरी और 4, 7, 11 व 14 फरवरी को 6 फेरों के लिए रद्द रहेगी। इसी तरह वापसी में कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस (22648) भी 26, 29 जनवरी और 2, 5, 9 व 12 फरवरी को नहीं चलेगी। लंबी दूरी की अन्य ट्रेनों में सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस (07005) और रक्सौल-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (07006) के भी 3-3 फेरे रद्द किए गए हैं। इसके अलावा पटना और चर्लपल्ली के बीच चलने वाली विशेष गाड़ियाँ (03253, 07255 और 07256) भी जनवरी और फरवरी के अलग-अलग सप्ताहों में कुल 3 से 6 फेरों के लिए पटरी पर नहीं उतरेंगी।

read more : Chhattisgarh Liquor News : छत्तीसगढ़ में अब ‘नोट’ जैसी सुरक्षित होगी शराब: नासिक के प्रेस में छप रहे 7 लेयर वाले होलोग्राम, घोटालेबाजों की अब खैर नहीं!

ट्रेनों के रद्द होने के साथ-साथ कुछ गाड़ियों के मार्ग में भी बदलाव किया गया है। यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस (12251) को 27 जनवरी और 3, 10, 13 फरवरी को काचीगुडा, निजामाबाद, मुदखेड़ और नागपुर के रास्ते डायवर्ट किया गया है, जिससे यह ट्रेन देरी से गंतव्य तक पहुंचेगी। वहीं, दरभंगा-सिकंदराबाद एक्सप्रेस (17008) को भी 11 फरवरी को दरभंगा से सवा घंटे की देरी से रवाना करने का निर्णय लिया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए यात्रा पर निकलने से पहले आधिकारिक पूछताछ नंबर या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम पर अपनी ट्रेन की ताजा स्थिति जरूर चेक कर लें।

The post Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 7 ट्रेनें रद्द, यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/train-cancelled/feed/ 0