Tulesh Sigaour Line Man Fight Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/tulesh-sigaour-line-man-fight/ खबरों का नया दृष्टिकोण Tue, 09 Dec 2025 09:22:30 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png Tulesh Sigaour Line Man Fight Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/tulesh-sigaour-line-man-fight/ 32 32 CG News : बीजेपी नेता की दबंगई! अवैध कनेक्शन काटने पर लाइन मैन से मारपीट, 3 दिन बाद भी FIR नहीं https://maarmik.in/cg-news-bjp-leaders-arrogance-lineman-assaulted-for-cutting-illegal-connection-no-fir-even-after-3-days/ https://maarmik.in/cg-news-bjp-leaders-arrogance-lineman-assaulted-for-cutting-illegal-connection-no-fir-even-after-3-days/#respond Tue, 09 Dec 2025 09:22:30 +0000 https://maarmik.in/?p=6618 CG News : दुर्ग, छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले के मोतीपुर क्षेत्र में सत्ताधारी दल के एक नेता की कथित गुंडागर्दी का गंभीर मामला सामने आया है। भाजपा नेता तुलेश सिगौर पर आरोप है कि उन्होंने अवैध बिजली कनेक्शन काटने से नाराज़ होकर बिजली विभाग के लाइन मैन राजकुमार शर्मा के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि […]

The post CG News : बीजेपी नेता की दबंगई! अवैध कनेक्शन काटने पर लाइन मैन से मारपीट, 3 दिन बाद भी FIR नहीं appeared first on Maarmik.in.

]]>
CG News : दुर्ग, छत्तीसगढ़। दुर्ग जिले के मोतीपुर क्षेत्र में सत्ताधारी दल के एक नेता की कथित गुंडागर्दी का गंभीर मामला सामने आया है। भाजपा नेता तुलेश सिगौर पर आरोप है कि उन्होंने अवैध बिजली कनेक्शन काटने से नाराज़ होकर बिजली विभाग के लाइन मैन राजकुमार शर्मा के साथ न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी। यह पूरा मामला अमलेश्वर थाना क्षेत्र का है।

CG News : सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि घटना को तीन दिन बीत जाने के बावजूद, पुलिस ने कथित तौर पर राजनीतिक दबाव के चलते अब तक आरोपी नेता के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज नहीं की है।

अवैध कनेक्शन काटा तो नेता ने खोया आपा

जानकारी के अनुसार, यह घटना 6 दिसंबर को मोतीपुर में हुई। लाइन मैन राजकुमार शर्मा ने भाजपा नेता तुलेश सिगौर के अवैध बिजली कनेक्शन को नियमानुसार काट दिया था। आरोप है कि इसके बाद तुलेश सिगौर ने अपना आपा खो दिया।

नेता ने लाइन मैन के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने और जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट में घायल हुए लाइन मैन राजकुमार शर्मा की एमएलसी (Medico-Legal Case) भी कराई गई है।

न्याय के लिए लगा रहा थाने के चक्कर

घायल होने के बावजूद, लाइन मैन राजकुमार शर्मा आरोपी नेता के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने के लिए तुरंत अमलेश्वर थाने पहुँचे। लेकिन, पीड़ित लाइन मैन का आरोप है कि थाने की पुलिस ने राजनीतिक प्रभाव के चलते अपराध दर्ज करने में आनाकानी की और अब तक एफआईआर नहीं लिखी गई है। न्याय पाने के लिए पीड़ित राजकुमार शर्मा लगातार थाने के चक्कर लगा रहे थे।

पुलिस की निष्क्रियता के बाद, बिजली विभाग के लाइन सहायक वर्ग दो संगठन ने इस घटना पर कड़ा रुख अपनाया है। संगठन ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर आज (9 दिसंबर) कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक (SP) को एक ज्ञापन सौंपा है, ताकि आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

 

The post CG News : बीजेपी नेता की दबंगई! अवैध कनेक्शन काटने पर लाइन मैन से मारपीट, 3 दिन बाद भी FIR नहीं appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/cg-news-bjp-leaders-arrogance-lineman-assaulted-for-cutting-illegal-connection-no-fir-even-after-3-days/feed/ 0