women harassment CG Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/women-harassment-cg/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 03 Oct 2025 16:28:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png women harassment CG Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/women-harassment-cg/ 32 32 छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: ननों और युवक को NIA कोर्ट से जमानत के बाद रिहाई, पीड़िताओं ने बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए, जांजगीर-चांपा में 11.80 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश, भिलाई में महिला की ब्लैकमेलिंग, रायपुर में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-2/ https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-2/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:28:44 +0000 https://maarmik.in/?p=4516 ननों और युवक को जमानत के बाद रिहाई दुर्ग। मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार केरल की दो नन — सिस्टर वंदना फ्रांसिस और सिस्टर प्रीति मैरी — को बिलासपुर NIA कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज दुर्ग जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के समय केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर और उपाध्यक्ष […]

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: ननों और युवक को NIA कोर्ट से जमानत के बाद रिहाई, पीड़िताओं ने बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए, जांजगीर-चांपा में 11.80 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश, भिलाई में महिला की ब्लैकमेलिंग, रायपुर में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या appeared first on Maarmik.in.

]]>
ननों और युवक को जमानत के बाद रिहाई

दुर्ग। मानव तस्करी के आरोप में गिरफ्तार केरल की दो नन — सिस्टर वंदना फ्रांसिस और सिस्टर प्रीति मैरी — को बिलासपुर NIA कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आज दुर्ग जेल से रिहा कर दिया गया। रिहाई के समय केरल भाजपा अध्यक्ष राजीव चन्द्रशेखर और उपाध्यक्ष सॉन जॉर्ज मौजूद रहे। इस मामले में जेल में बंद सुखमन मंडावी को भी जमानत के बाद छोड़ा गया।

पीड़िताओं ने बजरंग दल पर लगाए गंभीर आरोप

नारायणपुर। मानव तस्करी और धर्मांतरण मामले में नया मोड़ आया है। घटना की कथित पीड़ित तीन आदिवासी युवतियों ने सामने आकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर मारपीट, धमकी और झूठा बयान देने का दबाव बनाने के आरोप लगाए हैं।

जांजगीर-चांपा में फर्जी लूट का पर्दाफाश

जांजगीर-चांपा। दिनदहाड़े हुई 11 लाख 80 हजार रुपये की कथित लूट पुलिस जांच में फर्जी निकली। पुलिस ने अकाउंटेंट दीपेश देवांगन को अमानत में खयानत के आरोप में गिरफ्तार किया।

भिलाई में महिला की ब्लैकमेलिंग का मामला

दुर्ग। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक महिला ने पड़ोस में रहने वाले गार्ड युवक का न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी महिला ने 5 लाख रुपये की मांग की और धमकी दी कि वीडियो वायरल कर देगी। युवक ने डर के कारण नौकरी छोड़ दी और अब तक 3 लाख रुपये दे चुका था। अंततः उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई।

रायपुर में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या

रायपुर। तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता ने दहेज प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। शादी को एक साल हुआ था और दहेज में कार व घर का सामान दिया गया था, लेकिन पति ने 10 लाख रुपये और मांगे। मानसिक उत्पीड़न और खाना न देने की शिकायत पर पुलिस ने पति और सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया।

The post छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: ननों और युवक को NIA कोर्ट से जमानत के बाद रिहाई, पीड़िताओं ने बजरंग दल पर गंभीर आरोप लगाए, जांजगीर-चांपा में 11.80 लाख की फर्जी लूट का पर्दाफाश, भिलाई में महिला की ब्लैकमेलिंग, रायपुर में दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/top-five-news-of-chhattisgarh-2/feed/ 0