women safety Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/women-safety/ खबरों का नया दृष्टिकोण Fri, 05 Dec 2025 16:17:22 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.9.1 https://maarmik.in/wp-content/uploads/2025/06/cropped-m-logo-scaled-1-32x32.png women safety Archives - Maarmik.in https://maarmik.in/tag/women-safety/ 32 32 Bhilai Lady Tailor Harassment : भिलाई में दिल दहला देने वाला मामला : Sex की डिमांड पूरी नहीं हुई तो टेलर महिला को किडनैप करने की धमकी…. https://maarmik.in/bhilai-lady-tailor-harassment-shocking-incident-in-bhilai-if-the-demand-for-sex-is-not-met-the-tailor-threatens-to-kidnap-the-woman/ https://maarmik.in/bhilai-lady-tailor-harassment-shocking-incident-in-bhilai-if-the-demand-for-sex-is-not-met-the-tailor-threatens-to-kidnap-the-woman/#respond Fri, 05 Dec 2025 16:15:23 +0000 https://maarmik.in/?p=6461 Bhilai Lady Tailor Harassment : दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक शादीशुदा युवक की घिनौनी करतूत सामने आई है, जिसने कपड़े सिलने का काम करने वाली एक महिला का जीना दूभर कर दिया। खुर्सीपार इलाके की रहने वाली इस महिला टेलर को आरोपी युवक लगातार अश्लील कॉल कर रहा था और शारीरिक संबंध बनाने की […]

The post Bhilai Lady Tailor Harassment : भिलाई में दिल दहला देने वाला मामला : Sex की डिमांड पूरी नहीं हुई तो टेलर महिला को किडनैप करने की धमकी…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
Bhilai Lady Tailor Harassment : दुर्ग/भिलाई। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक शादीशुदा युवक की घिनौनी करतूत सामने आई है, जिसने कपड़े सिलने का काम करने वाली एक महिला का जीना दूभर कर दिया। खुर्सीपार इलाके की रहने वाली इस महिला टेलर को आरोपी युवक लगातार अश्लील कॉल कर रहा था और शारीरिक संबंध बनाने की डिमांड कर रहा था। महिला के विरोध करने पर उसने न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि उसे किडनैप कर ले जाने की खुली धमकी भी दे डाली, जिसके बाद महिला ने मजबूरन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Bhilai Lady Tailor Harassment : पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने लिया था नंबर

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले आरोपी युवक अपनी पत्नी के कपड़े सिलवाने के बहाने उसके घर आया था और मोबाइल नंबर लिया था। शुरुआत में बातचीत सामान्य थी, लेकिन कुछ समय बाद युवक लगातार अश्लील बातें करने लगा और महिला को शारीरिक संबंध बनाने के लिए मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा।

READ MORE : Chhattisgarh Board : छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव: अब जानिए कितने अंकों के कितने प्रश्न आएंगे

महिला के पति ने जब इस पर आपत्ति जताई और आरोपी को समझाया, तो वह कुछ समय के लिए शांत हो गया था। लेकिन 28 नवंबर को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसने फिर अलग-अलग नंबरों से फोन करना शुरू कर दिया।

अश्लील बातें, प्रेम संबंध का ज़िक्र और किडनैप की धमकी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी न केवल उससे अश्लील बातें करता है, बल्कि बार-बार अपने प्रेम संबंध का जिक्र कर उसे बहकाने की कोशिश करता है। जब महिला ने इसका सख्ती से विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि फोन पर ऊंची आवाज़ में आरोपी ने कहा कि वह उसे ‘उठवा लेगा’ और ‘अपहरण कर ले जाएगा’।

लगातार मिल रही धमकियों और दबाव से परेशान होकर पीड़िता ने दुर्ग पुलिस से जल्द से जल्द कड़ी कार्रवाई की मांग की है। महिला ने अपने आवेदन में यह चेतावनी भी दी है कि भविष्य में अगर उसके या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना होती है, तो उसका जिम्मेदार केवल आरोपी युवक ही होगा।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

महिला और उसके पति के बार-बार समझाने के बावजूद जब आरोपी की हरकतें बढ़ती ही गईं, तब खुर्सीपार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपी के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं (धारा 79 – अश्लील कृत्य/उत्पीड़न और धारा 351(3) – धमकी व डराने-धमकाने से संबंधित प्रावधान) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

The post Bhilai Lady Tailor Harassment : भिलाई में दिल दहला देने वाला मामला : Sex की डिमांड पूरी नहीं हुई तो टेलर महिला को किडनैप करने की धमकी…. appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/bhilai-lady-tailor-harassment-shocking-incident-in-bhilai-if-the-demand-for-sex-is-not-met-the-tailor-threatens-to-kidnap-the-woman/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:26:46 +0000 https://maarmik.in/?p=4578 मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। जबलपुर, मुरैना समेत प्रदेश के नए जिलों में बीजेपी को सरकारी ज़मीन पर कार्यालय बनाने की स्वीकृति दी गई है। यह फैसला पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थानीय […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ appeared first on Maarmik.in.

]]>
मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार को लेकर बड़ा निर्णय लिया गया। जबलपुर, मुरैना समेत प्रदेश के नए जिलों में बीजेपी को सरकारी ज़मीन पर कार्यालय बनाने की स्वीकृति दी गई है। यह फैसला पार्टी के कार्यकर्ताओं की स्थानीय गतिविधियों को मजबूती देने के लिए लिया गया है।

मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात

प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के अवसर पर रेल सुविधा का बड़ा तोहफा मिला। मुख्यमंत्री मोहन यादव और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मिलकर नई एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। सीएम उज्जैन से वर्चुअल माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी।

श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित

मध्यप्रदेश विधानसभा में श्रमिकों के लिए एक अहम विधेयक पास किया गया है। अब श्रमिकों को पहले से दोगुना ओवरटाइम वेतन मिलेगा और काम के घंटे 125 से बढ़ाकर 144 कर दिए गए हैं। यह सब श्रमिक की सहमति से ही होगा। हालांकि कांग्रेस ने इस विधेयक का कड़ा विरोध किया है।

बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी

छतरपुर के प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में पुलिस ने होटलों और होमस्टे पर छापेमारी की। ये कार्रवाई हाल ही में एंबुलेंस में मिली महिलाओं के आरोपों और अवैध गतिविधियों की शिकायतों के बाद की गई। पंडित धीरेंद्र शास्त्री के जवाब के बाद पुलिस सतर्क हुई और जांच की गई।

हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़

भोपाल के हाई-प्रोफाइल ड्रग्स कांड में यासीन मछली पर एक नई पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने उसके खिलाफ शादी का झांसा देकर रेप और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं, जिससे यह मामला और पेचीदा हो गया है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: मोहन कैबिनेट का बड़ा फैसला, मध्यप्रदेश को मिली ट्रेनों की सौगात, श्रम कानून संशोधन विधेयक पारित, बागेश्वर धाम में पुलिस छापेमारी, हाई प्रोफाइल ड्रग्स केस में नया मोड़ appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-6/feed/ 0
मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कमलनाथ का 2020 सरकार गिरने पर खुलासा, गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत, CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को 5 हजार देने का ऐलान, हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती और गोटमार मेले में बुजुर्ग की पिटाई https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-11/ https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-11/#respond Fri, 03 Oct 2025 16:14:52 +0000 https://maarmik.in/?p=4813 1. 2020 सरकार गिरने पर कमलनाथ का बड़ा खुलासामध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साल 2020 में कांग्रेस की सरकार गिरने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। वहीं, दिग्विजय सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया […]

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कमलनाथ का 2020 सरकार गिरने पर खुलासा, गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत, CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को 5 हजार देने का ऐलान, हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती और गोटमार मेले में बुजुर्ग की पिटाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
1. 2020 सरकार गिरने पर कमलनाथ का बड़ा खुलासा
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने साल 2020 में कांग्रेस की सरकार गिरने को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया को यह लगता था कि सरकार दिग्विजय सिंह चला रहे हैं। वहीं, दिग्विजय सिंह ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में स्वीकार किया कि अगर सिंधिया की ग्वालियर-चंबल संभाग से जुड़ी मांगें मान ली जातीं, तो शायद सरकार नहीं गिरती।

2. गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत
बुरहानपुर में गणेश उत्सव के दौरान बड़ा हादसा हो गया। यहां खस्ताहाल सड़क के कारण 12 फीट की भारी-भरकम गणेश प्रतिमा एक युवक के ऊपर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना ने उत्सव के माहौल को गमगीन बना दिया।

3. CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लाड़ली बहनों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि योजना के तहत मिलने वाली राशि को बढ़ाकर अब 5 हजार रुपए एक्स्ट्रा दिया जाएगा। पहले जहां 1500 रुपए दिए जा रहे थे, वहीं अब महिलाओं को अधिक आर्थिक सहयोग मिलेगा।

4. हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती
मध्य प्रदेश में विश्व हिंदू परिषद (VHP) ने बड़ा कदम उठाया है। संगठन अब हर मोहल्ले, कॉलोनी और रहवासी क्षेत्रों में अपने कार्यकर्ताओं की तैनाती करेगा। इन कार्यकर्ताओं को पद और प्रशिक्षण दोनों दिए जाएंगे।

5. गोटमार मेले में बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई
छिंदवाड़ा के पांढुर्णा में गोटमार मेले के दौरान एक शराबी युवक का खौफनाक चेहरा सामने आया। युवक ने एक गरीब बुजुर्ग को सड़क पर बाल पकड़कर बेरहमी से पीटा। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में आक्रोश है।

The post मध्य प्रदेश की 5 बड़ी खबरें: कमलनाथ का 2020 सरकार गिरने पर खुलासा, गणेश मूर्ति हादसे में युवक की मौत, CM मोहन यादव का लाड़ली बहनों को 5 हजार देने का ऐलान, हर मोहल्ले में VHP कार्यकर्ताओं की तैनाती और गोटमार मेले में बुजुर्ग की पिटाई appeared first on Maarmik.in.

]]>
https://maarmik.in/5-big-news-of-madhya-pradesh-11/feed/ 0