Sat. Feb 28th, 2026

छात्राओं से ‘बैड टच’ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

पेंड्रा, छत्तीसगढ़: मरवाही विकासखंड में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को नाबालिग आदिवासी छात्राओं के साथ कथित यौन दुर्व्यवहार के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बंशीताल में कार्यरत शिक्षक विजय राय पर छात्राओं ने ‘बैड टच’ करने का आरोप लगाया है।

छात्राओं ने पहले इसकी शिकायत अपने क्लास टीचर और हॉस्टल अधीक्षिका से की थी, लेकिन उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया गया। इसके बाद, छात्राओं ने अपने परिवार वालों को इस बारे में बताया। परिजनों ने इस घटना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए मरवाही पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए फौरन कार्रवाई की और आरोपी शिक्षक विजय राय को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 74, पॉक्सो एक्ट 2012 की धारा 9(c), और अनुसूचित जाति जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 10 के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। यह घटना सामने आने के बाद इलाके में काफी गुस्सा है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *