Sat. Dec 27th, 2025

‘खारून पार’ का ट्रेलर रिलीज़, कॉमेडी, ड्रामा और सस्पेंस का अनोखा संगम

रायपुर। छत्तीसगढ़ी सिनेमा में एक नया मोड़ लाने वाली फिल्म ‘खारून पार’ का ट्रेलर आज यूट्यूब पर लॉन्च किया गया। महादेव घाट से जुड़ी रायपुर की प्रसिद्ध नदी खारून पर आधारित यह फिल्म एक क्राइम थ्रिलर है, जिसमें पहली बार कॉमेडी, ड्रामा और सस्पेंस का अनोखा मिश्रण दर्शकों को देखने मिलेगा।

ट्रेलर में शील वर्मा और एल्सा घोष की जोड़ी को दर्शकों ने खूब सराहा है। एल्सा पहले ही ‘ले शुरू होगे मया के कहानी’ और ‘मोर छैयाँ भुइयाँ 2’ से दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो चुकी हैं। वहीं शील वर्मा ‘ले चलहू तोला अपन दुवारी’ के बाद अब बिल्कुल नए अंदाज़ में नजर आ रहे हैं। इसके अलावा ‘वैदेही’ और ‘दंतेला’ फेम स्टार एवरग्रीन विसाल, राया डिंगोरिया और कॉमेडियन अमन सागर भी अपनी दमदार मौजूदगी से चर्चा में हैं।

फिल्म का निर्माण इनसाइड मी ओरिजिनल्स के बैनर तले हुआ है, जिसने हाल ही में चर्चित वेब सीरीज़ ‘सरकारी अफसर’ बनाई थी। खास बात यह है कि इस फिल्म की पूरी मेकिंग टीम युवा है – दिव्यांश सिंह, साईं भरत, विवेक कुमार और ऋत्विक सिन्हा जैसे NIT रायपुर के छात्र, जिन्होंने इंजीनियरिंग छोड़कर फिल्ममेकिंग को अपना करियर चुना।

फिल्म ‘खारून पार’ 12 सितम्बर को छत्तीसगढ़ के सभी सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। अब देखना होगा कि दर्शक इस क्राइम थ्रिलर, कॉमेडी और सस्पेंस के ताजगी भरे मिश्रण को कितना अपनाते हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *