Fri. Mar 6th, 2026

दो विधायकों की गाड़ियां की आपस में भिड़त, कार्यकर्ता भी घायल…!

कोंडागांव। जिले के फरसगांव थाना क्षेत्र के पटला ढाबा के पास सोमवार शाम बड़ा हादसा हो गया। चित्रकोट विधायक विनायक गोयल और पूर्व विधायक बैदू कश्यप के काफिले में शामिल तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। तेज बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव और गाड़ियों की तेज रफ्तार को हादसे की वजह बताया जा रहा है।

सौभाग्य से दोनों विधायक पूरी तरह सुरक्षित हैं। हालांकि, काफिले में शामिल कार्यकर्ता दयाराम सेठिया को हल्की चोटें आईं। घायल कार्यकर्ता को स्वयं विधायक विनायक गोयल ने फरसगांव अस्पताल पहुंचाया और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए।

इस हादसे में किसी तरह की बड़ी जनहानि नहीं हुई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायज़ा लिया। साथ ही, ट्रैफिक को नियंत्रित कर सड़क को सामान्य कराया गया।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *