महाकाल दर्शन: महाकालेश्वर मंदिर मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित है, जो महाकालेश्वर भगवान का प्रमुख मंदिर है। पुराणों, महाभारत और कालिदास की रचनाओं में इस मंदिर का सुंदर वर्णन मिलता है। महाकालेश्वर महादेव की महत्ता स्वयंभू, भव्य और दक्षिणमुखी होने के कारण अत्यंत पुण्यदायी मानी जाती है। मान्यता है कि इनके दर्शन मात्र से भक्तों की सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। 18 अक्टूबर 2024 को इस विशेष अवसर का लाभ उठाएं।
महाकाल दर्शन: सबसे पहले महाकाल को ठंडे जल से स्नान कराया जाता है, उसके बाद उनका पंचामृत से अभिषेक किया जाता है। स्नान के बाद महाकाल का फूल, भस्म और माला से सुंदर श्रृंगार किया जाता है। इस अलौकिक स्वरूप का श्रृंगार बेहद मनमोहक होता है, और भगवान को रुद्राक्ष की माला अर्पित की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भस्म आरती के बाद भगवान निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।
महाकाल दर्शन: लाइव दर्शन के माध्यम से आप घर बैठे महाकालेश्वर मंदिर के दिव्य और पवित्र वातावरण का अनुभव कर सकते हैं। यह अनुभव आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और आशीर्वाद लेकर आएगा। लाइव दर्शन के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं।
आप भी बाबा के लाइव दर्शन का लाभ उठाएं!