Fri. Mar 6th, 2026

CG BREAKING: मुर्गा पार्टी बनी जानलेवा, सास-दामाद की मौत

By Maarmik.in #Chhattisgarh Crime News #Chhattisgarh live update #Chhattisgarh news #Chhattisgarh viral case #Chhattisgarh viral incident #chhattisgarh viral news #chicken party death news #chicken party food poisoning #CMHO Korba update #deadly food poisoning #family dinner tragedy #family food poisoning #food poisoning 2025 #Food poisoning case India #food poisoning cause #food poisoning Chhattisgarh #food poisoning Chhattisgarh update #food poisoning deaths India #food poisoning incident UP #Food poisoning India today #Food poisoning Korba #food poisoning tragedy #Food poisoning updates #food safety issue India #health crisis India #health safety Korba #Korba accident news #Korba accident today #Korba breaking case #Korba breaking news #Korba chicken party tragedy #Korba crime update #Korba food poisoning deaths #Korba headlines #Korba health crisis #Korba health news #Korba hospital news #Korba hospital update #Korba investigation news #Korba liquor case #Korba liquor poisoning #Korba local news #Korba medical news #Korba patient news #Korba poisoning incident #Korba today news #Korba tragedy 2025 #Korba tragedy news #Korba viral poisoning case. #Korba viral story #Najeebabad food poisoning #Najeebabad tragedy #poisoning case Korba #poisoning deaths India #poisonous alcohol India #poisonous alcohol India news #poisonous alcohol Korba news #poisonous chicken case #poisonous drink case #poisonous food cases #poisonous food incident #poisonous food tragedy #poisonous liquor deaths #poisonous liquor Korba #poisonous meal case #street food poisoning #UP chaat poisoning #UP food poisoning case #UP food poisoning tragedy #उल्टी दस्त से मौत #कोरबा चिकन पार्टी हादसा #कोरबा जिला न्यूज़ #कोरबा न्यूज़ आज #कोरबा फूड पॉइजनिंग #चाट से उल्टी दस्त #छत्तीसगढ़ घटनाएं #छत्तीसगढ़ ताजा खबरें #छत्तीसगढ़ ताजा समाचार #छत्तीसगढ़ फूड न्यूज़ #छत्तीसगढ़ वायरल खबर #जहरीली शराब कोरबा #फूड पॉइजनिंग घटना #फूड पॉइजनिंग चक्कर #फूड पॉइजनिंग यूपी #फूड पॉइजनिंग से मौत #फूड सेफ्टी न्यूज़ #बिजनौर फूड पॉइजनिंग #शराब से फूड पॉइजनिंग #शराब से मौत छत्तीसगढ़ #सास दामाद की मौत #स्ट्रीट फूड से बीमारी

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। दामाद के ससुराल आने पर रखी गई चिकन पार्टी परिवार के लिए मौत की दावत साबित हुई। भोज में शामिल सभी लोगों की हालत बिगड़ गई, जिसमें सास और दामाद की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं।

घटना रजगामार पुलिस चौकी के कोरकोमा गांव की है। यहां 60 वर्षीय राजमीन बाई ने अपने दामाद देवसिंह (निवासी भैसमा दादरकला) और बेटी चमेली के स्वागत में भोज रखा था। चिकन और शराब का सेवन करने के बाद अचानक सभी की तबीयत बिगड़ गई। पहले राजमीन बाई को उल्टी-दस्त हुए, फिर दामाद देवसिंह की हालत बिगड़ी। दोनों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया, जबकि राजकुमार और पड़ोसी राजाराज समेत तीन लोग गंभीर स्थिति में हैं।

जांच में शुरुआती आशंका फूड पॉइजनिंग की जताई गई है। बताया जा रहा है कि भोज में दी गई शराब भी जहरीली हो सकती है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि विस्तृत जांच रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण स्पष्ट होगा। फिलहाल, गांव में मातम का माहौल है।

इसी तरह दो दिन पहले उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नजीबाबाद क्षेत्र के कनकपुर कला गांव में ठेले पर बिक रही चाट खाने से 3 दर्जन से अधिक लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त की शिकायत पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत वाले बच्चों को जिला अस्पताल रेफर करना पड़ा।

लगातार फूड पॉइजनिंग के मामलों ने खाद्य सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि खुले में बिकने वाले खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता की जांच नहीं होती, जिससे ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं। स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *