Sun. Jan 25th, 2026

Breaking News: विशाल मेगा मार्ट में बड़ा हादसा टला, मची अफरा-तफरी

Breaking News : बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित विशाल मेगा मार्ट में रविवार को एक बड़ी दुर्घटना टल गई, जब शॉपिंग करने पहुंचे 8 लोग लिफ्ट में करीब 1 घंटे 30 मिनट तक फंसे रहे। लिफ्ट में फंसे लोगों में 4 महिलाएं, एक बच्चा और तीन अन्य पुरुष शामिल थे। जानकारी के अनुसार, सभी लोग थर्ड फ्लोर से ग्राउंड फ्लोर की ओर उतर रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक बीच में ही रुक गई और दरवाजा बंद हो गया। अंदर मौजूद लोगों ने घबराकर मदद के लिए शोर मचाया, जिसके बाद कर्मचारियों को स्थिति की जानकारी दी गई।

सूचना मिलने पर मेगा मार्ट की टीम और तकनीकी स्टाफ ने कड़ी मशक्कत कर लिफ्ट का दरवाजा खोला और सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि किसी को शारीरिक चोट नहीं आई, हालांकि बच्चा और महिलाएं बुरी तरह डर गई थीं। ग्राहकों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अगर तकनीकी टीम समय पर न पहुंचती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। घटना के बाद सुरक्षा और लिफ्ट के नियमित मेंटेनेंस को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *