Thu. Jan 1st, 2026

भिलाई नगर में निगम अवैध कब्ज़ा हटाएगा

By Maarmik.in #अवैध पार्किंग हटाओ #कच्ची नाली निर्माण #केएच मेमोरियल स्कूल #कैलाश नगर नाली निर्माण #गौरव पथ मरम्मत #छत्तीसगढ़ नगर निगम #छत्तीसगढ़ शहरी विकास #जल भराव समस्या #जल संरक्षण #जोन 2 निरीक्षण #डिवेलपमेंट अपडेट्स भिलाई #नगर निकाय खबर #नगर निगम कार्यवाही #नगर निगम योजना #नगर पालिका परियोजना #नागरिक सुविधा #नाली सफाई भिलाई #पाइपलाइन लीकेज #पाइपलाइन सुधार कार्य। #पानी लीकेज समस्या #पार्षद निरीक्षण #बारिश का पानी निकासी #भिलाई इंफ्रास्ट्रक्चर #भिलाई जल व्यवस्था #भिलाई नगर निगम #भिलाई नगर समाचार #भिलाई पाइपलाइन #भिलाई रेन वाटर सिस्टम #भिलाई लेटेस्ट न्यूज़ #भिलाई विकास कार्य #भिलाई स्थानीय प्रशासन #भूमिगत जल संरक्षण #मलवा रोड #मानसून व्यवस्था #येशा लहरे #राजीव कुमार पांडेय #रेन वाटर हार्वेस्टिंग भिलाई #रोड निर्माण भिलाई #लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी #वार्ड 21 नेहा साहू #वॉर्ड 21 भिलाई #शरद दुबे #शहर की समस्याएं #शहरी प्रशासन कार्य #शासन को भेजा प्रस्ताव #सड़क निर्माण कार्य #सिविक इन्फ्रास्ट्रक्चर #स्कूल अवैध कब्जा #स्कूल पार्किंग विवाद #स्वीकृति प्रस्ताव

भिलाई नगर, 6 अगस्त। नगर पालिक निगम भिलाई के जोन क्रमांक 02 (वैशाली नगर) क्षेत्र में चल रही विकास एवं संधारण गतिविधियों का आज जोन आयुक्त येशा लहरे द्वारा निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण निगम आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार किया गया, जिसमें पाइपलाइन लीकेज से लेकर अवैध पार्किंग, जलभराव, रेन वाटर हार्वेस्टिंग और प्रस्तावित सड़क निर्माण से जुड़े मुद्दों पर मुआयना किया गया। गौरव पथ के अंतर्गत पाइपलाइन लीक होने की शिकायतों के बाद संधारण कार्य किया जा रहा है। जोन आयुक्त येशा लहरे ने मौके पर पहुंचकर कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कार्य को शीघ्र पूर्ण किया जाए, ताकि नागरिकों को जल संकट का सामना न करना पड़े।

जवाहर नगर स्थित के.एच. मेमोरियल स्कूल द्वारा सामने रिक्त स्थल पर अवैध रूप से पार्किंग बनाई गई है। निगम आयुक्त की मंशा के अनुसार इस स्थल को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे को दिए गए हैं। कैलाश नगर में घरों में वर्षा जल संरक्षण हेतु रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण कार्य जारी है। जोन आयुक्त ने निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु में ही इसे पूरा किया जाए ताकि जल संरक्षण को बढ़ावा मिले।

वार्ड क्रमांक 21 की पार्षद नेहा साहू की उपस्थिति में कैलाश नगर, भगत सिंह मार्ग के मोहल्ले वासियों से चर्चा की गई। नागरिकों ने बताया कि क्षेत्र में जलभराव और सड़क की स्थिति खराब है। इस पर जोन आयुक्त ने आश्वासन दिया कि शासन को नाली एवं रोड निर्माण हेतु प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ होगा। तत्कालिक व्यवस्था के रूप में कच्ची नाली और मलबा बिछाकर आवागमन की सुविधा देने की बात भी कही गई।

निरीक्षण में अरविंद शर्मा और अर्पित बंजारे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *