BIG NEWS: चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए देशभर की 476 राजनीतिक पार्टियों की मान्यता समाप्त कर दी है, जिनमें छत्तीसगढ़ की 7 पार्टियां भी शामिल हैं। आयोग के अनुसार, ये सभी दल पिछले छह साल से सक्रिय नहीं थे, इसलिए इनकी मान्यता रद्द की गई। कार्रवाई के बाद अब छत्तीसगढ़ में 55 की जगह केवल 48 पार्टियां ही चुनाव लड़ने के योग्य रहेंगी।
मान्यता खोने वाली पार्टियों में छत्तीसगढ़ एकता पार्टी, छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा, छत्तीसगढ़ समाजवादी पार्टी, छत्तीसगढ़ संयुक्त जातीय पार्टी, छत्तीसगढ़ विकास पार्टी, पृथक बस्तर राज्य पार्टी और राष्ट्रीय आदिवासी बहुजन पार्टी शामिल हैं। चुनाव आयोग का मानना है कि यह कदम राजनीतिक व्यवस्था में सक्रियता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जरूरी है।

