Fri. Mar 6th, 2026

CG News: आत्मानंद स्कूल की 12वीं की छात्रा की मौत, स्कूल में छाया मातम

रायपुर। राजातालाब स्थित आत्मानंद पुजारी स्कूल में पढ़ने वाली 12वीं कक्षा की एक छात्रा की हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, छात्रा आज स्कूल नहीं आई थी और अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

इस घटना के बाद स्कूल के शिक्षक और छात्र गहरे शोक में डूब गए। स्कूल प्रबंधन ने छात्रा के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

हार्ट अटैक के बढ़ते मामले चिंता का विषय
हाल के वर्षों में भारत में हार्ट अटैक से मौत के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, आजकल 20 वर्ष से कम उम्र के युवाओं में भी यह समस्या देखने को मिल रही है। इसकी मुख्य वजह कम उम्र में डायबिटीज, हृदय रोग और मेटाबॉलिक समस्याओं का बढ़ना है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सीने में दर्द, सांस लेने में तकलीफ, अत्यधिक पसीना, चक्कर आना और अचानक थकान जैसे लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें, क्योंकि ये हार्ट अटैक के शुरुआती संकेत हो सकते हैं। समय पर जांच और इलाज से इस खतरे को काफी हद तक टाला जा सकता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *