Fri. Mar 6th, 2026

रायपुर में सेंट्रल GST का छापा, करोड़ो की टैक्स चोरी का खुलासा

Big action of Central GST in Raipur
Big action of Central GST in Raipur

रायपुर। राजधानी रायपुर में केंद्रीय जीएसटी विभाग ने मोबाइल फोन कारोबार से जुड़ी तीन बड़ी कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के टैक्स चोरी का पर्दाफाश किया है। आरोप है कि इन कंपनियों ने फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) का सहारा लेकर जीएसटी की भारी चोरी की।

जांच में सामने आया कि रायपुर की मेसर्स श्री मंगलम टेलीकॉम एलएलपी, मेसर्स मंगलम ट्रेडर्स और मेसर्स श्री मंगलम कम्युनिकेशन प्राइवेट लिमिटेड मुख्य रूप से एप्पल ब्रांड के iPhone का व्यापार करती हैं। ये कंपनियां फरीदाबाद स्थित मेसर्स बालाजी मोबाइल एडिशन से जुड़े एक नेटवर्क के माध्यम से फर्जी बिलिंग और आईटीसी घोटाले में संलिप्त पाई गईं।

जांच के अनुसार, तीनों कंपनियों ने बालाजी मोबाइल एडिशन के फर्जी चालानों के आधार पर लगभग 4 करोड़ रुपये का अवैध आईटीसी लिया था। इसमें से 98 लाख रुपये की राशि डीआरसी-03 के जरिए जमा कराई जा चुकी है, जबकि बाकी बकाया कर, ब्याज और जुर्माना जल्द अदा करने का आश्वासन दिया गया है।

यह कार्रवाई सेंट्रल जीएसटी के प्रिंसिपल कमिश्नर पराग बोलकर, जॉइंट कमिश्नर बीएन संदीप और असिस्टेंट कमिश्नर मिर्जा शाहिद बेग के निर्देशन में की गई। इस दौरान करीब 10 अधिकारियों की टीम ने छापेमारी कर आवश्यक दस्तावेज और साक्ष्य जब्त किए। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *