Fri. Mar 6th, 2026

छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: रायपुर में मोबाइल कंपनियों पर जीएसटी छापा, मंत्री के भतीजे की पेट्रोल पंप में मारपीट, खैरागढ़ में स्कॉर्पियो से करोड़ों की बरामदगी, सूरजपुर में दो राज्यों में नौकरी करने वाला शिक्षक और बिलासपुर स्मार्ट सिटी की ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई

top five news of chhattisgarh
top five news of chhattisgarh

1. रायपुर में मोबाइल कंपनियों पर जीएसटी विभाग की बड़ी कार्रवाई
रायपुर में केंद्रीय जीएसटी विभाग ने मोबाइल फोन के कारोबार से जुड़ी तीन कंपनियों पर छापा मारते हुए फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) के इस्तेमाल का खुलासा किया है। आरोप है कि इन कंपनियों ने करोड़ों रुपये के जीएसटी की चोरी की है। जांच में सामने आया कि ये कंपनियां फर्जी बिलिंग कर टैक्स चोरी में लिप्त थीं।

2. मंत्री के भतीजे का पेट्रोल पंप पर बवाल
छत्तीसगढ़ के राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के भतीजे का एक विवादित कारनामा सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर पेट्रोल पंप के सुपरवाइजर को साइड में बुलाकर जमकर मारपीट की। घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

3. खैरागढ़ में स्कॉर्पियो से करोड़ों की बरामदगी
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले खैरागढ़ पुलिस ने ईतवारी बाजार एमसीपी प्वाइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान एक स्कॉर्पियो (MH-12 WZ-0696) को रोका। तलाशी में गाड़ी से करोड़ों रुपये नकद बरामद हुए। इतनी बड़ी राशि देखकर पुलिस भी हैरान रह गई और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

4. सूरजपुर में ‘दो राज्यों’ में नौकरी करने वाला शिक्षक पकड़ा गया
सूरजपुर जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक शिक्षक छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश दोनों राज्यों के अलग-अलग स्कूलों में एक साथ नौकरी कर रहा था। दोनों जगह से तनख्वाह लेने का यह मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच शुरू कर दी है।

5. बिलासपुर स्मार्ट सिटी की ठेकेदारों पर सख्त कार्रवाई
बिलासपुर स्मार्ट सिटी ने काम में लापरवाही बरतने वाले ठेका कंपनियों पर बड़ी कार्रवाई की है। स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने करोड़ों रुपये का जुर्माना लगाते हुए ठेका भी निरस्त कर दिया। इस कार्रवाई से ठेकेदारों में हड़कंप मच गया है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *