Fri. Mar 6th, 2026

CG NEWS: स्वतंत्रता दिवस के दिन चली तलवार, गांव में फैली दहशत

कवर्धा। जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र के धोबघट्टी गांव में स्वतंत्रता दिवस के दिन जमीन विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। दो पक्षों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई, जिसमें लाठी-डंडों और तलवार जैसे हथियारों का खुलेआम इस्तेमाल किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक व्यक्ति ने सरेआम तलवार लहराते हुए हमला किया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही डॉयल 112 और पांडातराई पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाया। पुलिस ने झगड़े में शामिल लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। फिलहाल गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है, और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस लगातार गश्त और निगरानी कर रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *