Fri. Mar 6th, 2026

मंत्रिमंडल विस्तार पर भूपेश बघेल ने उठाए सवाल, अरुण साव ने किया पलटवार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उठाए गए सवालों पर डिप्टी सीएम अरुण साव ने पलटवार किया है। साव ने कहा कि “भूपेश बघेल का काम ही सवाल उठाना है। मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ था तब भी सवाल उठाते थे और अब विस्तार हो गया है तो भी सवाल उठा रहे हैं। लेकिन हमारा काम जनता की सेवा करना है और हम वही करते रहेंगे।”

अरुण साव ने आगे कहा कि अब राज्य में 14 सदस्यीय मंत्रिमंडल बन चुका है और इस पर चल रही चर्चा का अंत हो गया है। उन्होंने कहा कि खेल विभाग की जिम्मेदारी मिलने के बाद प्रदेश में खेल अधोसंरचना और खिलाड़ियों के विकास की गति दोगुनी होगी। “राज्य में डबल इंजन की सरकार है, इसलिए काम भी डबल स्पीड से होगा।”

भूपेश बघेल ने उठाया संवैधानिक सवाल

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने 14 मंत्रियों की नियुक्ति को लेकर संवैधानिक सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि 2003 में बने कानून के मुताबिक विधानसभा सदस्यों की संख्या के केवल 15% तक मंत्री बनाए जा सकते हैं। “2018 में कांग्रेस सरकार के समय हमने भारत सरकार को पत्र लिखकर यह सीमा 20% करने की मांग की थी, क्योंकि छत्तीसगढ़ भौगोलिक रूप से बड़ा है और यहां विधान परिषद भी नहीं है। लेकिन उस पर कोई अनुमति नहीं मिली।”

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *