Fri. Jan 2nd, 2026

बारिश से हाहाकार : झीरम नाले में बहा वाहन, दंपत्ति और दो बच्चियां लापता

जगदलपुर। बस्तर संभाग में लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मंगलवार को झीरम नाले में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक कार तेज बहाव में बह गई। गाड़ी में दंपत्ति और उनकी दो बच्चियां सवार थीं, जबकि ड्राइवर ने पेड़ पर चढ़कर किसी तरह अपनी जान बचाई। रेस्क्यू टीम ने उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन परिवार के चारों सदस्य अब तक लापता हैं।

लगातार बारिश के कारण एसडीआरएफ की टीम मौके पर समय पर नहीं पहुंच सकी, जिससे बचाव कार्य प्रभावित हुआ। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत और बेचैनी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द राहत-बचाव कार्य तेज करने की मांग की है।

तेज बारिश के चलते जगदलपुर से सुकमा को जोड़ने वाला नेशनल हाईवे बंद हो गया है। सड़क पर करीब दो फीट ऊपर पानी बहने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। बस्तर, सरगुजा और बिलासपुर संभाग में पिछले 24 घंटे से झमाझम बारिश हो रही है। सोमवार को बिलासपुर जिले में भी बाढ़ के पानी में एक ही परिवार के 4 बच्चे बह गए थे।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *