Wed. Feb 11th, 2026

छत्तीसगढ़ की पांच बड़ी खबरें: मानसून का कहर और बाढ़ संकट, कुनकुरी में मां की हत्या से सनसनी, सरकार ने जारी किए आयोजन दिशा-निर्देश, रायपुर में 5 लाख की उठाईगिरी, भाजपा नेता ने मांगी इच्छा मृत्यु

top five news of chhattisgarh
top five news of chhattisgarh

1. बस्तर में मानसून का कहर : 26 जिलों में यलो अलर्ट, नेशनल हाईवे बंद
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में सक्रिय मानसून ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने राज्य के 26 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। बस्तर संभाग में लगातार बारिश से नदियां-नाले उफान पर हैं। जगदलपुर-सुकमा नेशनल हाईवे झीरम नाले के जलमग्न होने से बंद हो गया है। 18 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने बाढ़ जैसे हालात खड़े कर दिए हैं।

426 बच्चों के खाने में फिनाइल गोली, हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव से मांगा जवाब

2. कुनकुरी में सनसनी : युवक ने मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव के टुकड़े किए
जशपुर। जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने अपनी मां की कुल्हाड़ी से हत्या कर शव के टुकड़े कर दिए और मौके पर बैठकर गाना गाता रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को काबू में लिया। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

BIG BREAKING: प्रशासनिक फेरबदल 6 पुलिसकर्मी लाइन अटैच

3. छोटे-बड़े आयोजनों के लिए राज्य सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सार्वजनिक आयोजनों को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आदेश के मुताबिक 500 लोगों तक और 5000 वर्ग फीट तक के कार्यक्रम “छोटे आयोजन” कहलाएंगे, जबकि 500 से अधिक लोगों या 5000 वर्ग फीट से बड़े क्षेत्रफल वाले कार्यक्रम “बड़े आयोजन” माने जाएंगे।

तीजहारिनों से वसूली, यह कैसी पुलिसिया चौकी?

4. राजधानी रायपुर में महिला के साथ 5 लाख की उठाईगिरी
रायपुर। राजधानी रायपुर में महिला से लाखों के गहने चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़िता इलाज और बेटी से मिलने रायपुर आई थी। गोलबाजार और पचपेड़ी नाका के बीच ऑटो-रिक्शा सफर के दौरान अज्ञात महिलाएं उसकी सोने की चेन, लॉकेट और टॉप्स से भरा डिब्बा लेकर फरार हो गईं। चोरी गए गहनों की कीमत लगभग 5 लाख रुपए आंकी गई है।

दो विधायकों की गाड़ियां की आपस में भिड़त, कार्यकर्ता भी घायल…!

5. भाजपा नेता ने मांगी इच्छा मृत्यु : दुर्घटना में विकलांग, संगठन से उपेक्षित
सूरजपुर। भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री विशंभर यादव ने मुख्यमंत्री से इच्छा मृत्यु की मांग की है। दो साल पहले बेमेतरा में हुए बस हादसे में वे स्थायी विकलांग हो गए थे। आर्थिक तंगी और भाजपा संगठन से उपेक्षा का हवाला देते हुए उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *