Fri. Jan 16th, 2026

बॉर्डर पर नक्सल एनकाउंटर में 4 ढेर, बीजापुर में 30 ने किया सरेंडर

बीजापुर/गढ़चिरौली। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों को बुधवार को बड़ी सफलता हाथ लगी। गढ़चिरौली जिले के कोपरशी गांव के जंगल में नक्सलियों और सी-60 कमांडो के बीच मुठभेड़ हुई। इस एनकाउंटर में 4 नक्सली मारे गए। सुरक्षाबलों को इलाके में नक्सल मूवमेंट की सूचना मिली थी। तलाशी अभियान के दौरान नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवानों की जवाबी कार्रवाई में चार नक्सली ढेर हो गए। मौके से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किए गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।

इधर, बीजापुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली। यहां 81 लाख रुपये के इनामी 20 नक्सलियों समेत कुल 30 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। इनमें डीवीसीएम सोनू हेमला उर्फ कोरोटी और उनकी पत्नी समेत कई बड़े नाम शामिल हैं। सभी ने पुलिस और केंद्रीय बल अधिकारियों के सामने हथियार डाले। आत्मसमर्पण करने वालों को सरकार की पुनर्वास योजना के तहत 50-50 हजार रुपये का चेक दिया गया।

आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में कंपनी नंबर-02 के सदस्य, एरिया कमेटी पार्टी के कार्यकर्ता, PLGA, CNM और जनताना सरकार के पदाधिकारी भी शामिल हैं। अधिकारियों ने इसे नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी उपलब्धि बताया। उनका कहना है कि अब गांवों में सड़क, बिजली, पानी और शासन की योजनाएं पहुंच रही हैं, जिससे ग्रामीण विकास की राह पकड़ रहे हैं और नक्सली संगठन छोड़ रहे हैं।

आंकड़े बताते हैं प्रगति

  • जनवरी 2025 से अब तक – 331 नक्सली गिरफ्तार, 307 ने आत्मसमर्पण, 132 मुठभेड़ों में मारे गए

  • 2024 से अब तक – 834 नक्सली गिरफ्तार, 496 ने आत्मसमर्पण, 190 ढेर किए गए

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *