Thu. Jan 22nd, 2026

रायपुर की सृष्टि पांडे को मिला “बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट” अवॉर्ड

रायपुर। राजधानी रायपुर की जानी-मानी मेकअप आर्टिस्ट सृष्टि पांडे ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा से शहर का नाम रोशन किया है। हाल ही में आयोजित एक भव्य अवॉर्ड शो में, बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियाँ शिल्पा शेट्टी और ज़रीन खान की मौजूदगी में सृष्टि को “सर्वश्रेष्ठ मेकअप आर्टिस्ट” के खिताब से नवाजा गया।

 

कार्यक्रम में फिल्मी जगत की कई बड़ी हस्तियाँ मौजूद थीं, जहाँ ग्लैमर और उत्साह का शानदार नजारा देखने को मिला। सृष्टि को यह सम्मान उनकी रचनात्मकता, आधुनिक तकनीकों के उपयोग और ब्यूटी इंडस्ट्री में निरंतर योगदान के लिए दिया गया।

इस उपलब्धि ने न सिर्फ रायपुर को गौरवान्वित किया है, बल्कि शहर के युवाओं को भी प्रेरित किया है कि मेहनत और जुनून से अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी पहचान बनाई जा सकती है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *