Sun. Jan 18th, 2026

CG NEWS: शिक्षक दिवस पर शिक्षिका ने दिखाई क्रूरता!, कर डाली शर्मनाक हरकत…!

अंबिकापुर। 5 सितंबर को जहां पूरा देश शिक्षक दिवस मना रहा था, वहीं सरगुजा जिले के सीतापुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत प्रतापगढ़ स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल से एक गंभीर मामला सामने आया है। यहां कक्षा दूसरी में पढ़ने वाली एक मासूम छात्रा के साथ शिक्षिका द्वारा मारपीट और जबरन दंड देने की घटना ने शिक्षा जगत को शर्मसार कर दिया है।

छात्रा को डंडे से पीटा, 100 बार उठक-बैठक

ग्राम गुतुरमा निवासी पीड़िता और उसके परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिक्षिका नम्रता गुप्ता ने बच्ची को डंडे से हाथ-पैर में पीटा और 100 से अधिक बार उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया। घटना के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और उसे अंबिकापुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। परिजनों का कहना है कि बच्ची मानसिक रूप से भी आहत है और डिप्रेशन की स्थिति में चली गई है।

शिक्षा विभाग करेगा जांच

इस घटना के खिलाफ परिजनों ने शिक्षा विभाग और सरगुजा एसपी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। सीतापुर विकासखंड की शिक्षाधिकारी इंदु तिर्की ने कहा कि मामले की जांच दो दिनों में पूरी की जाएगी और यदि शिक्षिका दोषी पाई जाती है तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। वहीं, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने भी मामले को गंभीर मानते हुए निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है।

शिक्षिका ने मांगा समय, प्रशासन पर नजर

जब मीडिया ने शिक्षिका नम्रता गुप्ता से संपर्क किया तो उन्होंने स्कूल में ही अपना पक्ष रखने की बात कही। फिलहाल पीड़िता के परिजनों ने प्रशासन को लिखित शिकायत सौंपी है और दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना यह होगा कि प्रशासन कितनी जल्दी जांच पूरी करता है और शिक्षिका पर क्या कार्रवाई करता है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *