Sat. Jan 17th, 2026

iPhone 17 के लिए लड़ता देश का युवा, आधी रात से लगी लाइनें, वीडियो वायरल

नई दिल्ली/मुंबई। भारत में iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू होते ही मुंबई से दिल्ली तक लोगों में गज़ब का क्रेज देखने को मिला। देशभर के Apple स्टोर्स पर गुरुवार देर रात से ही भीड़ उमड़ पड़ी। मुंबई के BKC जियो सेंटर और दिल्ली के साकेत स्थित सेलेक्ट सिटी वॉक मॉल के बाहर आधी रात 12 बजे से लंबी कतारें लग गईं।

भीड़ और धक्का-मुक्की

मुंबई स्टोर पर भारी भीड़ के बीच लाइन में लगने को लेकर हाथापाई तक हो गई। हालात बिगड़ने पर सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। वहीं दिल्ली में भी ग्राहक आधी रात से अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। दिलचस्प बात यह रही कि जिन लोगों ने प्री-बुकिंग नहीं की थी, वे भी उम्मीद में लाइन में खड़े रहे कि शायद उन्हें iPhone 17 मिल जाए।

क्यों है इतना क्रेज?

ग्राहकों के मुताबिक इस बार iPhone 17 के नए कलर वेरिएंट, लंबे बैटरी बैकअप और बेहतर कैमरा क्वालिटी ने उन्हें सबसे ज़्यादा आकर्षित किया है। यही वजह है कि युवा से लेकर बिज़नेस क्लास तक—हर कोई इसे हाथों-हाथ लेने के लिए स्टोर पर पहुंचा।

Apple का बढ़ता जलवा

iPhone 17 की लॉन्चिंग ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भारत में Apple का क्रेज लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली और मुंबई की तस्वीरें दिखाती हैं कि प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की डिमांड नई ऊंचाइयों को छू रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *