Rashifal 22 September 2025: 22 सितंबर 2025 का राशिफल सभी राशियों के लिए अलग-अलग परिणाम लेकर आया है। कुछ राशियों को धन और करियर में सफलता मिलेगी, तो कुछ को स्वास्थ्य और रिश्तों में सावधानी बरतनी होगी।
मेष (Aries)
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। छोटी यात्रा संभव है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसला लें, वरना नुकसान हो सकता है।
वृषभ (Taurus)
संपत्ति से जुड़ा कोई काम लाभ दिला सकता है। विरोधियों से सावधान रहें। बिना सोचे-समझे पैसे खर्च न करें। प्रॉपर्टी डील में जल्दबाज़ी से बचें।
मिथुन (Gemini)
आपकी मेहनत रंग लाएगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर ध्यान दें। वाहन में अचानक खराबी खर्च बढ़ा सकती है। किसी कानूनी मामले में विशेषज्ञ की सलाह लेना उपयोगी रहेगा।
कर्क (Cancer)
आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अनावश्यक गुस्से से रिश्ते बिगड़ सकते हैं। कोई पुराना कर्ज चुकाने में सफलता मिलेगी। परिवार में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है।
सिंह (Leo)
आज किसी फैसले में जल्दबाज़ी न करें। अविवाहित जातकों के लिए विवाह प्रस्ताव आ सकता है। माता की सेहत पर ध्यान दें। खर्चे बढ़ सकते हैं।
कन्या (Virgo)
नए अवसर सामने आएंगे। संतान से जुड़ी खुशखबरी मिल सकती है। विद्यार्थी उच्च शिक्षा में सफलता पाएंगे। आर्थिक मामलों को लेकर सावधानी रखें। बिना मांगे सलाह देने से बचें।
तुला (Libra)
आज आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। जीवनसाथी से सुखद सरप्राइज मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी विवाद में न पड़ें। नए काम में जोखिम न लें।
वृश्चिक (Scorpio)
कामकाज में अच्छे परिणाम मिलेंगे। प्रेम जीवन में मिठास रहेगी। नौकरीपेशा लोग व्यस्त रहेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए दिन शुभ रहेगा।
धनु (Sagittarius)
धन संबंधी मामलों में सावधानी जरूरी है। जल्दबाज़ी में लिया गया फैसला नुकसान दे सकता है। घर में मांगलिक कार्य का योग है। बच्चों को जिम्मेदारी देने का समय है।
मकर (Capricorn)
आज अधूरे काम पूरे होंगे। बिजनेस में नए प्रोजेक्ट शुरू हो सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताकर मन प्रसन्न होगा। निजी बातें दूसरों से साझा न करें।
कुंभ (Aquarius)
दिन सामान्य रहेगा। मानसिक तनाव से बचें। छोटे लाभ के अवसर हाथ आएंगे। खानपान संतुलित रखें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में कठिनाई हो सकती है।
मीन (Pisces)
भावनाओं के बहाव में निर्णय न लें। कारोबार में सतर्क रहें, धोखा मिलने की संभावना है। जीवनसाथी की राय पर निवेश न करें। कार्यभार अधिक रहेगा।

