Fri. Jan 16th, 2026
CG Promotion
CG Promotion

CG Transfer: छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन का आज अंतिम कार्य दिवस है। उनके कार्यकाल के समापन के साथ ही सीएस कार्यालय में लंबे समय से कार्यरत रहे अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले भी शुरू हो गए हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने आज आदेश जारी कर सीएस कार्यालय में ओएसडी के रूप में कार्यरत पूनम सोनी (राप्रसे) का स्थानांतरण कृषि विकास एवं जैव प्रौद्योगिकी विभाग में कर दिया है। हालांकि आदेश में यह स्पष्ट किया गया है कि उन्हें सीएस कार्यालय से कार्यमुक्त करने का अंतिम निर्णय नए मुख्य सचिव लेंगे।

परंपरा के अनुसार, नए मुख्य सचिव अपने भरोसेमंद अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति करते हैं। इस क्रम में कल से कार्यभार संभालने वाले नए मुख्य सचिव विकास शील भी अपने साथियों की टीम बनाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि श्री शील पूर्व में खाद्य, स्वास्थ्य और मार्कफेड विभागों में एमडी रह चुके हैं। ऐसे में वहां उनके साथ कार्य कर चुके पुराने निज सहायक और स्टाफ ऑफिसर अब सीएस कार्यालय में नियुक्ति पाने की कोशिश कर रहे हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *