CG Board Exam 2025: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) रायपुर ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा दिलाने वाले स्वाध्यायी विद्यार्थियों के लिए आवेदन फार्म भरने की तिथियों की घोषणा कर दी है। इस बार आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी।
आवेदन की तारीखें (CG Board Exam 2025 Form Date)
-
सामान्य शुल्क के साथ : 1 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 तक
-
विलंब शुल्क के साथ : 1 नवंबर 2025 से 16 नवंबर 2025 तक
-
विशेष विलंब शुल्क के साथ : 17 नवंबर 2025 से 30 नवंबर 2025 तक
मान्यता प्राप्त संस्थाओं से ही भर सकेंगे फॉर्म
मंडल ने स्पष्ट किया है कि छात्र-छात्राएं केवल मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थाओं से ही परीक्षा आवेदन फार्म भर पाएंगे। प्रत्येक संस्था की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने विद्यार्थियों का ऑनलाइन आवेदन समय पर सुनिश्चित करें।
संस्थानों को निर्देश
CGBSE ने सभी संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर छात्रों के आवेदन फार्म भरें। देर करने पर विलंब शुल्क और विशेष विलंब शुल्क लागू होगा।


