Police Transfer: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने आदेश जारी करते हुए कुल 108 पुलिसकर्मियों को विभिन्न पदों पर स्थानांतरित किया है। इस तबादले में थाना प्रभारी, उपनिरीक्षक (SI), सहायक उपनिरीक्षक (ASI), हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल सहित कई पदाधिकारी शामिल हैं।






