CG Vyapam Recruitment: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने वर्ष 2026 के लिए प्रवेश और भर्ती परीक्षाओं का वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर के अनुसार, अप्रैल से दिसंबर 2026 के बीच 25 से अधिक प्रतियोगी परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इनमें पहली परीक्षा 12 अप्रैल 2026 को फार्मासिस्ट ग्रेड-2 भर्ती के लिए होगी।
मुख्य भर्ती परीक्षाएं
कैलेंडर के मुताबिक,
-
19 अप्रैल: परिवहन आरक्षक भर्ती परीक्षा (क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कार्यालय)
-
26 अप्रैल: मंडी बोर्ड उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा
-
28 जून: हाईकोर्ट में डेटा एंट्री ऑपरेटर भर्ती परीक्षा
-
5 जुलाई: सहकारिता विभाग में उपअंकेक्षक परीक्षा
-
12 जुलाई: गृह विभाग में सहायक उप निरीक्षक परीक्षा
-
19 जुलाई: नगर सेना में फायरमैन परीक्षा
-
26 जुलाई: पर्यावरण विभाग में प्रयोगशाला परिचारक परीक्षा
-
2 अगस्त: जल संसाधन विभाग में अनुरेखक (सिविल) परीक्षा
-
30 अगस्त: स्वास्थ्य विभाग में ओटी टेक्निशियन भर्ती परीक्षा
-
9 सितंबर: विधि विधायी एवं विधिक सेवा प्राधिकरण में सहायक ग्रेड-3 परीक्षा
-
20 सितंबर: लैब असिस्टेंट और नमूना सहायक परीक्षा
-
27 सितंबर: पर्यावरण संरक्षण मंडल में सहायक ग्रेड-3 परीक्षा
-
6 दिसंबर: प्रधान मुख्य वन संरक्षण कार्यालय में सहायक ग्रेड-3 परीक्षा
-
13 दिसंबर: स्टेनोग्राफर संयुक्त भर्ती परीक्षा
-
20 दिसंबर: सहायक ग्रेड-3 भर्ती परीक्षा
प्रवेश परीक्षाओं की तिथियां
-
7 मई: प्री-पीपीटी और प्री-एमसीए
-
14 मई: पीईटी और एमएससी नर्सिंग
-
21 मई: पीपीएचटी और पोस्ट बेसिक नर्सिंग
-
4 जून: प्री-डीएलएड
-
11 जून: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग
-
21 जून: पीएटी और पीव्हीपीटी
-
4 अक्टूबर: राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET)
उम्मीदवारों को तैयारी का अवसर
व्यापम द्वारा जारी यह कैलेंडर अभ्यर्थियों को परीक्षा की समय-सारणी पहले से जानने और अपनी तैयारी की रणनीति तय करने में मदद करेगा। सभी परीक्षाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी, अधिसूचना और आवेदन प्रक्रिया छत्तीसगढ़ व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर उपलब्ध है।

