CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में टॉयलेट पोस्टर विवाद ने बड़ा रूप ले लिया है। दरअसल, सीपत थाना परिसर के सार्वजनिक टॉयलेट के दरवाजे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की तस्वीरों वाले पोस्टर लगाए जाने से मामला गरमा गया। पोस्टर विवाद के बाद बीजेपी नेताओं ने थाना परिसर में जमकर हंगामा किया और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह ने सीपत थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण सतपथी को तत्काल हटा दिया है। साथ ही कई अन्य थाना प्रभारियों और अधिकारियों का तबादला आदेश भी जारी किया गया है।
देखें पूरी लिस्ट-


