Thu. Jan 15th, 2026

CGPSC Mains Exam Result 2024: 643 अभ्यर्थी इंटरव्यू के लिए चयनित, साक्षात्कार 10 नवंबर से शुरू

CG Vyapam Recruitment
CG Vyapam Recruitment

CGPSC Mains Exam Result 2024: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा 2024 का परिणाम जारी कर दिया है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर रिजल्ट अपलोड कर दिया गया है। इस परीक्षा में शामिल 3737 अभ्यर्थियों में से 643 उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए प्रावधिक रूप से चयनित किया गया है।

भर्ती विवरण

राज्य सेवा परीक्षा 2024 के तहत 17 सेवाओं में 246 पदों पर भर्ती निकाली गई थी। प्रारंभिक परीक्षा के बाद योग्य पाए गए अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा 26 से 29 जून 2025 के बीच आयोजित की गई थी।

साक्षात्कार तिथि

इंटरव्यू प्रक्रिया 10 नवंबर से 20 नवंबर 2025 तक चलेगी। साक्षात्कार का आयोजन CGPSC कार्यालय, नवा रायपुर (नॉर्थ ब्लॉक, सेक्टर-19, अटल नगर) में किया जाएगा।

दस्तावेज सत्यापन

  • साक्षात्कार से एक दिन पहले दस्तावेज सत्यापन होगा।

  • प्रथम पाली: सुबह 9:30 बजे (उपस्थिति 9:00 बजे तक)

  • द्वितीय पाली: दोपहर 1:30 बजे (उपस्थिति 1:00 बजे तक)

सत्यापन नहीं कराने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

महत्वपूर्ण सूचना

आयोग ने अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे आगे की प्रक्रिया से संबंधित अपडेट के लिए नियमित रूप से www.psc.cg.gov.in पर विजिट करते रहें।

WER_SSME_2024_31102025

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *