Sat. Feb 21st, 2026

Breaking News: बिलासपुर रेल हादसे के बाद फिर बड़ी लापरवाही, एक ही ट्रैक पर आईं 3 ट्रेनें…!

Breaking News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर रेल हादसे के सिर्फ दो दिन बाद ही रेलवे की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई है। बताया जा रहा है कि कोटमीसोनार और जयरामनगर स्टेशन के बीच एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें आमने-सामने आ गईं, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।

एक ही ट्रैक पर तीन ट्रेनें – यात्री ट्रेन के आगे-पीछे खड़ी मालगाड़ियां

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दो मालगाड़ियां और एक पैसेंजर ट्रेन एक ही ट्रैक पर आमने-सामने दिखीं। पैसेंजर ट्रेन के आगे और पीछे दोनों ओर मालगाड़ियां खड़ी हो गईं, जिससे यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना के दौरान कई यात्री ट्रेन से नीचे उतरकर भागते हुए नजर आए।

वीडियो में दिखा अफरातफरी का माहौल

घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें यात्रियों की चीखें सुनाई दे रही हैं और लोग डर के मारे पटरियों पर दौड़ते दिखाई दे रहे हैं। लोगों का कहना है कि हादसे के बाद रेलवे की लापरवाही अब भी जारी है और सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *