Sat. Dec 27th, 2025

CG Breaking: IPS रतनलाल डांगी पद से हटाए गए, आदेश जारी…!

CG Promotion
CG Promotion

CG Breaking: छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग से बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी को चंदखुरी पुलिस ट्रेनिंग अकादमी के निदेशक पद से हटा दिया है। उन्हें पुलिस मुख्यालय (PHQ) अटैच किया गया है। वहीं, आईपीएस अजय यादव को चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी का नया निदेशक बनाया गया है। इस संबंध में आदेश गृह विभाग के सचिव हिमशिखर गुप्ता ने आज (23 अक्टूबर 2025) को जारी किया है।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में एक सब-इंस्पेक्टर की पत्नी ने 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी रतनलाल डांगी पर पिछले सात सालों से उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। महिला ने अपनी शिकायत के साथ कई आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य भी प्रस्तुत किए थे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए गृह विभाग और पुलिस मुख्यालय ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

डांगी का पक्ष — “यह एक साजिश है”

आईपीएस रतनलाल डांगी ने इन आरोपों को पूरी तरह साजिश बताया है। उनका कहना है कि — “मेरी साफ-सुथरी छवि और वरिष्ठता के कारण मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। यह सब मेरी संभावित पदस्थापना को प्रभावित करने के लिए रचा गया षड्यंत्र है।”

शिकायतकर्ता के परिवार का पलटवार

इस मामले में शिकायतकर्ता महिला की बहन और जीजा ने भी मीडिया से चर्चा की थी। उन्होंने महिला के आरोपों को झूठा बताया और खुद को वास्तविक भुक्तभोगी बताया। उनका कहना है कि यह विवाद व्यक्तिगत रंजिश और पारिवारिक मतभेदों से जुड़ा है।

नया जिम्मा और प्रशासनिक कदम

  • 🔹 रतनलाल डांगी — पद से हटाए गए, PHQ अटैच

  • 🔹 अजय यादव (IPS) — नए निदेशक, चंदखुरी ट्रेनिंग अकादमी

  • 🔹 आदेश जारी करने वाले अधिकारी — हिमशिखर गुप्ता, सचिव (गृह विभाग)

CG Breaking
CG Breaking

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *