CG Promotion: राज्य सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। विभाग ने सात सहायक संचालकों को प्रमोशन देकर उपसंचालक और जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर पदोन्नत किया है। इसके साथ ही उनकी नई पदस्थापना के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। यह आदेश महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से आज जारी किया गया है।


