Breaking News: छत्तीसगढ़ में आज एक बड़ा हादसा टल गया। राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी के काफिले में शामिल वाहन अचानक सड़क पर बने गड्ढे से बचने की कोशिश में आपस में टकरा गए। गाड़ी को गड्ढे से बचाने के लिए ड्राइवर द्वारा अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे आ रही गाड़ियां एक-दूसरे से भिड़ गईं।
इस दुर्घटना में जांजगीर-चांपा लोकसभा सांसद कमलेश जांगड़े, भाजपा जिलाध्यक्ष टिकेश्वर गबेल और जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा की गाड़ियां शामिल थीं। राहत की बात यह रही कि सभी लोग सुरक्षित हैं और बड़ी घटना टल गई। घटना के समय सांसद कमलेश जांगड़े वाहन में मौजूद नहीं थे।
हादसा हसौद थाना क्षेत्र के धमनी गांव के पास हुआ, जहां खराब सड़क को दुर्घटना की मुख्य वजह बताया जा रहा है। काफिला हसौद में होने वाले 251 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए जा रहा था।

