Big News: राजधानी रायपुर में स्काई वॉक निर्माण कार्य के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने वाहन चालकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 27 नवंबर से शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक और शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग होते हुए जयस्तंभ चौक तक का मार्ग रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक एक माह के लिए वन-वे घोषित किया है।
इस अवधि में शास्त्री चौक से जयस्तंभ चौक और शास्त्री चौक से मेकाहारा रोड की ओर रात के समय वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
ट्रैफिक बदलने की अवधि इस प्रकार होगी:
-
पहले 15 दिन: शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग होकर जयस्तंभ चौक की ओर मार्ग वन-वे रहेगा।
-
अगले 15 दिन: शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक तक वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष निर्देश
कलेक्टर ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए हैं कि
-
बंद मार्ग के प्रवेश और निकास पर पर्याप्त रिफ्लेक्टिव बैरिकेड्स लगाए जाएं।
-
ट्रैफिक संचालन के लिए पर्याप्त संख्या में गार्ड्स तैनात हों।
-
बंद मार्ग के प्रारंभ और अंत में वन-वे मार्ग के सूचना बोर्ड लगाए जाएं।
इस ट्रैफिक व्यवस्था का उद्देश्य निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटनाओं को रोकना और सड़क पर सुरक्षित ट्रैफिक मूवमेंट सुनिश्चित करना है।

