Sun. Dec 28th, 2025

Breaking News: सोसायटी में बेकाबू हुई लिफ्ट, सीधे 7 वी मंजिल नीचे गिरी लिफ्ट Video Viral

Breaking News: राजधानी रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में सोमवार देर रात एक बड़ा हादसा होने से टल गया। कॉलोनी के फेस-2 स्थित G ब्लॉक में लगी लिफ्ट अचानक बेकाबू हो गई, जिससे मां-बेटी की जान पर बन आई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में दिखाई देता है कि एक महिला लिफ्ट का बटन दबाकर उसका इंतजार करती है। जैसे ही लिफ्ट नीचे आती है और महिला उसका दरवाजा खोलने की कोशिश करती है, लिफ्ट का वेट मशीन टूटकर सीधे ग्राउंड फ्लोर पर गिर जाता है। इसी दौरान लिफ्ट तेजी से ऊपर की ओर जाती है और जोरदार धमाके की आवाज सुनाई देती है। गनीमत रही कि महिला और उसकी बेटी लिफ्ट के अंदर नहीं थीं, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

रहवासियों ने आरडीए पर लगाया गंभीर आरोप

सोसाइटी के रहवासियों का आरोप है कि लिफ्ट का लंबे समय से ठीक से मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है। उनका कहना है कि 15 दिन पहले भी लिफ्ट खराब हुई थी और कई बार शिकायतों के बावजूद स्थायी समाधान नहीं किया गया।

रहवासियों ने आरोप लगाया कि मेंटेनेंस के नाम पर केवल अस्थायी मरम्मत की जाती है, जबकि लिफ्ट बार-बार खराब हो रही है और लोगों की जान जोखिम में है। इस घटना ने सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था और मरम्मत प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *