CG NEWS: बागबाहरा रोड स्थित चंद्रोदय पब्लिक स्कूल में वार्षिक क्रीड़ा स्पर्धा का रंगारंग आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षण समिति के अध्यक्ष राहुल चंद्राकर ने की।

मुख्य अतिथि निखिलकांत साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “खेल से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास भी बढ़ता है। खेल हमें कठिनाइयों का सामना करने का साहस देता है।” उन्होंने स्पर्धा में भाग ले रहे बच्चों का उत्साहवर्धन किया और श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में चंद्रपाल चंद्राकर (उपाध्यक्ष), तारिणी चंद्राकर (संचालिका), नवीन चंद्राकर (प्रिंसिपल), शिक्षक–शिक्षिकाएँ, पार्षद रिंकू चंद्राकर, नीरज चंद्राकर, धनेंद्र चंद्राकर, राजू चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक और विद्यार्थी उपस्थित थे।

